छत्तीसगढ़
पूर्व सैनिक से मारपीट मामले में SDM रुचि शर्मा हटाई गईं, लोरमी का मामला
छत्तीसगढ़ के लोरमी में जिला कलेक्टर ने पूर्व सैनिक से मारपीट मामले की आरोपी लोरमी SDM रुचि शर्मा को हटा दिया है। मामले में कार्रवाई करते हुए कलेक्टर ने उनका तबादला कर दिया है। बताया जा रहा है कि रुचि शर्मा की जगह नवीन कुमार भगत को लोरमी के SDM पद की कमान सौंपी गई है।
बता दें कि ADM राजेश नशीने की जांच रिपोर्ट के बाद जिला दण्डाधिकारी और कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेन्द्र भूरे ने आरोपी एसडीएम रुचि शर्मा के खिलाफ यह कार्रवाई की है। शिकायत और मामले की खबर आने के बाद जिला दण्डाधिकारी डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भूरे ने एडीएम राजेश नशीने को जांच का आदेश दिया था।




