छत्तीसगढ़

हत्या का आरोपी गिरफ्तार, एक माह पहले मिली थी छात्रा की लाश

पत्थलगांव। पत्थलगांव के कोतबा में एक माह पूर्व नाबालिग छात्रा की लाश मिलने का मामला को सुलझा कर पुलिस ने हत्या के आरोपी को आज गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने बताया कि नाबालिग मृतिका गर्भवती होने पर उसके प्रेमी ने गला घोंट कर उसकी निर्ममतापूर्वक हत्या कर दी थी।

 इसकी जांच के दौरान प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया था. इस पर प्रेमी दीपक गुप्ता को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो पूरे मामले का खुलासा हुआ।

पूछताछ में आरोपी ने गर्भवती हो जाने पर शादी का दबाव बनाने पर हत्या का यह खौफनाक कदम उठाया था।

कोतबा पुलिस ने आज आरोपी दीपक को गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया है।

Related Articles

Back to top button