inh24छत्तीसगढ़

अचानकमार इलाके में करंट लगाकर चीतल का शिकार करने के मामले में 4 आरोपियों किये गए गिरफ्तार, 10 किलो चीतल का मांस भी बरामद

अचानकमार टाइगर रिजर्व से लगे हुए ग्राम शिवतराई तहसील कोटा जिला बिलासपुर के कुछ संदिग्धों द्वारा अचानकमार टाइगर रिजर्व के वन क्षेत्रों में अवैध विद्युत कनेक्शन कर वन्यप्राणियों का शिकार संबंधी सूचना को गंभीरतापूर्वक लेते हुए शिकारियों को पकड़ने हेतु तीन टीम गठित की गई।

Read Also – दूध, स्मार्टफोन हवाई सफर एसी और ये चीजें हो जायेंगी एक अप्रैल से महंगी, आम आदमी की जेब पर होगा सीधा असर

27 मार्च 2021 को रात्रि 8 बजे से शिवतराई ग्राम के आस-पास के क्षेत्रों में गश्त किया गया एवं शिकारियों द्वारा छोड़े गये साक्ष्य के आधार पर पूरे क्षेत्र को कार्डन किया गया। रात्रि लगभग 2.30 बजे हार्नेट बाईक में दो व्यक्ति विवेक नेल्शन पिता राजेन्द्र नेल्शन उम्र 29 वर्ष एवं नेक्सन जार्ज पिता राबिन्सन जार्ज उम्र 35 वर्ष को घेराबंदी कर लगभग 10 कि.ग्रा. चीतल के मांस के साथ पकड़ा गया।

आरोपियों से पूछताछ कर अन्य आरोपी संतोष पोर्ते (पूर्व सरपंच शिवतराई), सुरेश उरांव, मुन्ना यादव के घर पर 28 मार्च 2021 को प्रातः 6.30 बजे सर्च वारंट जारी कर डाग स्क्वायड के माध्यम से घर एवं बाड़ी की तलाश ली गई। आरोपी संतोष पोर्ते के घर से लगभग 25 कि.ग्रा. चीतल के मांस तथा काटने में उपयोग किये गये धारदार हथियार प्राप्त हुआ एवं मुन्ना यादव के घर में तीन-धनुष, जी.आई. वायर एवं क्लच वायर इत्यादि जप्त की गई।

Read Also – होली के रंग में रंगी हिना खान जमकर लगाया गुलाल, देखें फोटो

वहीं आरोपी भुवनेश्वर पोर्ते पिता रूप सिंह उम्र 45 वर्ष के द्वारा अवैध रूप से लगभग 5-7 कि.मी. 11 के.व्ही. वोल्टेज वाले खंभे से जी.आई.तार के माध्यम से जंगल में फैलाकर विद्युत प्रवाहित कराया गया था, जिसे पूछताछ के दौरान आरोपी द्वारा स्वयं घटना स्थल पर बरामद कराया गया, जिस पर एक नग नर चीतल का शव बरामद किया गया। .

पूछताछ के दौरान यह तथ्य संज्ञान में आया कि आरोपी हसरत खान बिलासपुर के द्वारा संतोष उरांव, मेक्शन जार्ज एवं विवेक नेल्शन के सहयोग से 0.22 बोर गन से एक चीतल का शिकार किया गया। उक्त मामले से संबंधित अपराधी संतोष पोर्ते (पूर्व सरपंच शिवतराई), सुरेश उरांव एवं हसरत खान फरार है, जिनकी तलाश की जा रही है। अवैध शिकार से संबंध उक्त आरोपियों के विरूद्ध वन्यप्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 9 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर न्यायालय के समक्ष प्रकरण प्रस्तुत किया जा रहा है।

आज सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे चर्चित खबरों में से पढ़िए –

पत्नी को आशिक की बाहों में आपत्तिजनक हालत में देख पति का खौला खून, उठाया डंडा फिर किया ये खौफनाक काम
भारतीय जनता युवा मोर्चा के इस मंडल अध्यक्ष पर नशीला पेय पिलाकर दुष्कर्म का आरोप, अश्लील फोटो भेज मांगे 10 लाख भी
पापा की पुरानी गर्लफ्रैंड को साथ बिताए पलों के निजी वीडियो भेज दो बेटे करने लगे ब्लैकमेल, अजीबोगरीब है मामला
जब श्रद्धा कपूर पर हुवा बच्चों का बलून अटैक फिर एक्ट्रेस का हुवा ये हाल, बच्चे दौड़े गुब्बारे लेकर पीछे
छत्तीसगढ़ में कोरोना हुआ भयावह, आज कोरोना के 3108 नए मरीज, 29 लोगो की हुई मौत
नारंगी रंग की स्ट्रैपलेस बिकिनी में दिशा पाटनी ने ढ़ाया कहर, फैंस के दिल पर चली छुरियां
गरियाबंद ब्रेकिंग – एक ही परिवार के 3 लोगो ने खाया जहर, 2 की मौत, 1 की हालत गंभीर
UNICEF और WHO ने दी चेतावनी, कोरोना वायरस फिर फैलेगा तेजी से, इन चार बातों का रखे ख्याल
अनावश्यक घर से निकले तो होगी अब कार्यवाही, छत्तीसगढ़ के इस जिले में जारी हुआ आदेश, कड़ाई से पालन करने के हैं निर्देश, जानिए
छत्तीसगढ़ – खुद को प्रवर्तन निदेशालय का कमिश्नर बता DEO से धमकी देकर मांगे 4 लाख, लगातार फोन कर मांगता रहा पैसा, मामला दर्ज

Related Articles

Back to top button