किसानों के हड़ताल को नक्सलियों ने अपना समर्थन दिया है। नक्सलियों ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के भारत दौरे का भी विरोध जाहिर किया है। नक्सलियों ने एक प्रेस नोट जारी कर 26 जनवरी के मौके पर होने वाले समारोहों के बहिष्कार करने की बात कही है।
Read Also – छत्तीसगढ़ – मजदूरों से भरी बस पलटी, एक मौत कई घायल
आपको बता दें कि भाकपा (माओवादी) दण्डकारण्य स्पेशल जोनलकमेटी के प्रवक्ता विकल्प द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि 3 कृषि कानूनों के विरोध में देश में चल रहे जुझारू किसानों के आंदोलन का हमारी पार्टी समर्थन करती है। साथ ही किसानों से यह आह्वान करती है कि वे अपने आंदोलन को तब तक जारी रखें, जब तक सरकार इन कानूनों को वापस नहीं ले लेती।
Read Also – राज्य के दो प्रमुख अधिकारी CS अमिताभ जैन और पीसीसीएफ राकेश चतुर्वेदी परिवार सहित पाए गए कोरोना पॉजिटिव
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नक्सलियों ने किसानों से कहा है कि वे सरकार के झूठे व कोरे आश्वासनों पर भरोसा नहीं करें और कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग पर अड़े रहें। इस आंदोलन में संघर्षरत किसान अकेले नहीं है, बल्कि देश की जनता, मजदूर वर्ग समेत हर वर्ग के लोगों का इस आंदोलन को व्यापक समर्थन मिल रहा है।
Read Also – सिर्फ मिस्ड कॉल से बुक हो जायेगा अब गैस सिलेंडर इस तरह, ग्राहकों मिली बड़ी सुविधा
इसके साथ ही ब्रिटिश PM के भारत दौरे का विरोध नक्सलियों ने आगामी 26 जनवरी पर होने वाले समारोहों के बहिष्कार करने की घोषणा की है साथ ही गणतंत्र दिवस के मौके पर ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के भारत दौरे पर भी नाराजगी जताते हुए इसका विरोध करने की बात कही है।



