
छत्तीसगढ़ के सरगुजा में मजदूरों से भरी बस पलट गई। मिली जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जाते हुए मजदूरों से भरी बस रास्ते में पलट गई। हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई वही एक दर्जन से ज्यादा घायल बताए जा रहे हैं। पूरी घटना लखनपुर थाना क्षेत्र के कुंवरपुर जलाशय मोड़ के पास की बताई जा रही है।
Read Also – राज्य के दो प्रमुख अधिकारी CS अमिताभ जैन और पीसीसीएफ राकेश चतुर्वेदी परिवार सहित पाए गए कोरोना पॉजिटिव
बताया जा रहा है कि हादसे में एक की मौत हो गई है वहीं 1 दर्जन से अधिक श्रमिक घायल हो गए हैं। बस जांजगीर चांपा से उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जा रही थी। सभी मजदुर ईंट भट्टे में काम करने जा रहे थे। घायलों को इलाज के लिए लखनपुर सामुदायिक केंद्र में भर्ती कराया गया है।




