inh24छत्तीसगढ़

राज्य के दो प्रमुख अधिकारी CS अमिताभ जैन और पीसीसीएफ राकेश चतुर्वेदी परिवार सहित पाए गए कोरोना पॉजिटिव

छत्तीसगढ़ में फैलते कोरोना संक्रमण के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। राज्य के वरिष्ठ आईएएस अफसर व मुख्य सचिव अमिताभ जैन और उनकी पत्नी कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। इसके अलावा पीसीसीएफ राकेश चतुर्वेदी अपनी पत्नी और बेटे समेत कोरोना संक्रमित मिले हैं। कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद सभी होम आइसोलेट हो गए हैं।

आपको बता दें कि 2 जनवरी को ही कोरोना महामारी से बचाव के लिए टीकाकरण का प्रदेश के 7 जिलों में मॉकड्रिल किया गया। आपात स्थिति से निपटने के तरीकों का भी पूर्वाभ्यास किया गया। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने रायपुर के पुरानी बस्ती स्थित सरस्वती प्राथमिक शाला में ड्राई-रन का निरीक्षण किया था। ड्राई-रन में पहले मितानिनों को टीका लगाया गया था।

वहीं प्रदेश में स्वस्थ होने के बाद अब तक 2 लाख 67 हजार 751 मरीज डिस्चार्ज किए जा चुके हैं। अब छत्तीसगढ़ में एक्टिव मरीज़ों की संख्या 10 हजार 517 है। छत्तीसगढ़ में अभी तक कोरोना से 3 हजार से ज्यादा लोगों की जानें जा चुकी हैं।

Related Articles

Back to top button