inh24छत्तीसगढ़

प्रेमी संग मिल कर पत्नी ने पति की कर दी हत्या, गरियाबंद पुलिस ने सुलझाई घंटों में मामला

मृतक की पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या को अंजाम दिया है। मामले को सुलझाने में डॉग स्क्वायड की अहम भूमिका रही

गरियाबंद – छूरा के निवासी जयप्रकाश अग्रवाल की हत्या का आज पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मृतक की पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या को अंजाम दिया है। मामले को सुलझाने में डॉग स्क्वायड की अहम भूमिका रही। कल सुबह जयप्रकाश की लाश उसके घर के पिछवाड़े लावारिश हालत में बरामद हुई थी। पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने आज मामले का खुलासा करते हुए बताया कि मामला अवैध संबंधों से जुड़ा है। मृतक जयप्रकाश अग्रवाल की पत्नी सुमन का पड़ोसी देवराज उर्फ गोलू साहू के साथ अवैध संबंध था। महीनेभर पहले जयप्रकाश ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। उसके बाद दोनो को फटकार लगाई थी।

Read Also – श्मशान घाट हादसे में अब तक 25 लोगों की मौत और कईयों के दबे होने का अंदेशा

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपियो ने 29 दिसम्बर को जयप्रकाश की हत्या की थी। घटनासे पहले नशे में धुत जयप्रकाश ने फोन कर देवराज को अपने घर बुलाया था। उसके बाद जमकर उसकी खिचाई की थी फिरआरोपी देवराज ने सुमन के साथ मिलकर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। शव को रात के अंधेरे में छत पर ले जाकर पीछे पड़ी खाली जमीन में फेंक दिया। उसके बाद देवराज ने लाश के पास पहुंचकर उसको साड़ी और बोरा से ढककर उसपर पत्थर रख दिया था।

Read Also – इन राज्यों में खोले जा रहे स्कूल, जानिए क्या नियम करने होंगे पालन

पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने मामले पर पर्दा डालने के लिए कहानी भी तैयार कर ली थी। मृतक की पत्नी से चार दिन बाद घर लौटी जयप्रकाश की माँ ने पूछताछ की तो यह कहानी सुना दी। सुमन ने अपनी सास को बताया कि जयप्रकाश 4 दिन से शादी में गया है। मगर उसी दिन उसकी लाश घर के पीछे से बरामद हो गयी। आरोपी देवराज ने कहानी के मुताबिक मृतक की बाइक को सुनसान स्थान पर छोड़ दिया। और बाइक की चाबी को अलग स्थान पर छुपा दिया।

Read Also – रायपुर – शादी का झांसा देकर युवती से लगातार बनाता रहा शारीरिक संबंध, हुई गर्भवती तो किया शादी से इंकार, मामला दर्ज

घटना के बाद डॉग स्कवॉड की टीम ने कुछ ही घंटों में मामले का पर्दाफाश कर दिया। हत्या के बाद पुलिस ने जब छानबीन शुरू की ओर डॉग स्क्वायड की मदद ली। तो मामले से परत दर परत सामने आते चले गए। संदेह के आधार पर पुलिस ने जब देबराज उर्फ गोलू साहू से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

Related Articles

Back to top button