inh24उत्तर प्रदेशदेश विदेश

श्मशान घाट हादसे में अब तक 25 लोगों की मौत और कईयों के दबे होने का अंदेशा

गाजियाबाद के श्मशान घाट में हुवे हादसे में अब तक 25 लोगों की मौत हो चुकी है, कहा जा रहा है कि मौत का आंकड़ा अभी और बढ़ सकता है। घटना के बाद से अब तक तीन अफसरों को गिरफ्तार किया गया है। ईओ निहारिका सिंह, इंजीनियर- चंद्रपाल सिंह, आशीषृ- सुपरवाइजर को गिरफ्तार कर लिया गया है। निर्माण ठेकेदार अजय त्यागी फरार बताया जा रहा है।

गौरतलब है कि गाजियाबाद के मुरादनगर श्मशान घाट में उस वक्त बड़ा हादसा हो गया था, जब एक बुजुर्ग के अंतिम संस्कार के लिए लोग पहुंचे थे। बारिश की वजह से सभी एक दीवार के नीचे खड़े हो गये, तभी वो दीवार भरभराकर गिर पड़ी। इस हादसे में अब तक 25 लोगों की मौत हो चुकी है।

परिजन के अंतिम संस्कार के लिए श्मशान घाट पहुंचे परिवार और रिश्तेदारों ने सोचा भी नहीं होगा कि बारिश से बचने के लिए जिस शेड की तरफ वो कदम बढ़ा रहे हैं वहां मौत उनका इंतजार कर रही है। प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक जब दादा का अंतिम संस्कार चल रहा था और बाकी लोग दूर खड़े होकर देख रहे थे. इसी दौरान जोर की आवाज आई और जब वो उस तरफ दौड़े तो देखा छत के नीचे कई लोग दबे हुए थे।

Related Articles

Back to top button