inh24जरा हटके

कभी लाल बत्ती वाली गाड़ी में घूमती थी ये महिला, आज बकरियां चरा कर पाल रही है अपना पेट

आज हम आपको ऐसी महिला के बारे में बताने जा रहे हैं जो पहले कभी राजा हुआ करती थी लेकिन अब रंक बन गई है और एक गरीब की जिंदगी जी रही है। कहते हैं न सब समय का खेल होता है कब वह पलट जाए किसी को कुछ पता नही चलता। ऐ मामला है मध्यप्रदेश के शिवपुर जिले का वहा पर रहने वाली जूली नाम की महिला के साथ क्या हुआ जो वह अब एक गरीबी मे अपनी जिंदगी गुजर बसर कर रही है।

read also..त्यौहारों की खुशी होगी दोहरी, जब होगा चेहरे पर मास्क और दो गज की दूरी

मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के बदरवास की रहने वाली जूली पूर्व शिवपुरी की जिला अध्यक्ष रह चुकी है। लेकिन देखते ही देखते समय ने ऐसी करवट बदली गई कि कुछ कहना ही नहीं बनता। एक समय था जूली जब लाल बत्ती की गाड़ी में घूमती थी लेकिन आज सड़कों पर बकरियां चराने को मजबूर है। जूली सिर्फ अपने परिवार के भरण-पोषण के लिए बकरियां चलाने के लिए जद्दोजहद करती नजर आ रही हैं।

read also..PUBG गेम के जरिए दोस्ती कर, नाबालिग से किया गैंगरेप, 3 आरोपी गिरफ्तार

एक समय था जब उन्हें सब आदर सत्कार के साथ मैडम मैडम कहते थे। आज इस बुरे वक्त में उसे कोई सीधे मुंह देखता भी नहीं है। बातचीत में जूली ने बताया है कि साल 2005 में कोलारस के पूर्व विधायक राम सिंह यादव ने उन्हें जिला पंचायत सदस्य बनाया था वह पंचायत सदस्य बनने से पहले मजदूरी का काम करती थी इसके बाद जिला पंचायत की सदस्य बनने के बाद शिवपुरी के पूर्व विधायक वीरेंद्र रघुवंशी ने उन्हें सीधा जेल का पंचायत अध्यक्ष ही बनवा दिया। 5 सालों की कार्यभार को संभालती हुई उन्हें ऊंचा दर्जा मिलने लगा जिसके कारण सभी लोगों ने मैडम मैडम का कर बुलाया करते थे। उसके बाद उन्हें हार का सामना करना पड़ा। इसके कारण उन्हें पंचायत सदस्य से निकाल दिया गया। इसके बाद उन्होंने मजदूरी करके अपने परिवार का भरण पोषण करना सही समझा। लेकिन समय का खेल ऐसा पलटा हालात इतने खराब हुए कि लोग उन्हें अब पहचानने से भी कतराते हैं, जिसके कारण आज वही मैडम जूली अपने परिवार के बड़ी पोषण के लिए बकरियां चरा रही हैं।

read also..राह चलते शख्स के पीछे पड़ा तेंदुवा, दौड़ाते हुवे वीडियो हुआ वायरल, देख आपके भी रोंगटें हो जायेंगे खड़े

Related Articles

Back to top button