inh24छत्तीसगढ़

रायपुर ब्रेकिंग – 15 वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

राजधानी रायपुर में एक बार फिर मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है की रायपुर में एक बार फिर 15 वर्षीय नाबालिग युवती के साथ बलात्कार और मारपीट की वारदात सामने आई है. हालांकि घटना की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. मामला उरला थाना इलाके का है।

read also..PUBG गेम के जरिए दोस्ती कर, नाबालिग से किया गैंगरेप, 3 आरोपी गिरफ्तार

उरला थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित नाबालिग बच्ची अपनी मां के साथ रहती थी, इन्हीं लोगों के साथ पिछले कुछ सालों से आरोपी भी रहता था. आरोपी रिश्ते में इनके क्या लगता है यह स्पष्ट नहीं हो सका है. कल बच्ची की माँ मजदूरी का काम करने गई हुई थी. उसी दौरान घर में 15 वर्षीय बच्ची को अकेली पाकर आरोपी ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया, फिर उसके साथ ही मारपीट भी की. मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने गंभीरता लेते हुए आरोपी के खिलाफ धारा 376 और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

read also..त्यौहारों की खुशी होगी दोहरी, जब होगा चेहरे पर मास्क और दो गज की दूरी

Related Articles

Back to top button