inh24छत्तीसगढ़देश विदेश

कल फिर देश में पाए गए 25 हजार कोरोना मरीज, कुल आंकड़ा 8 लाख के करीब, जानिये छत्तीसगढ़ सहित देश के अन्य राज्यों की स्थिति

कोरोना वायरस संक्रमण देश चरम पर है। अगर कोरोना संक्रमण कम न हुई तो देश में भयावह स्थिति निर्मित हो सकती है। भारत में आज कोरोना वायरस के 25 हजार 559 नए मामले सामने आये हैं। अब भारत में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 7,94,855 हो गयी है। इनमें 2,77,171 मरीज एक्टिव हैं।

वहीं कल देश में 19,509 मरीज ठीक हुए हैं। अब देश में ठीक हो चुके मरीजों की संख्या 4,95,960 हो गयी है। कल भारत में कोरोना वायरस से 491 लोगों की मौत हुई है। इसी के साथ देश में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 21,623 हो गई है। देश में फिलहाल 2,77,171 मरीज एक्टिव हैं।

अन्य राज्यों की बात करें तो महाराष्ट्र में 6,875 मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या 2,30,599 हो गई है। वहीं तमिलनाडु में 4231, दिल्ली में 2033, गुजरात में 783, तेलंगाना में 2324, उत्तर प्रदेश में 1188, आंध्र प्रदेश में 1062, पश्चिमी बंगाल में 1088 नए मामले दर्ज किए गए हैं।

छत्तीसगढ़ में कल स्वास्थ विभाग ने देर रात ट्वीट कर कोरोना बुलेटिन में सुधार करते हुवे बताया कि छत्तीसगढ़ में कुल 133 कोरोना के नए मामले पाए गए हैं। नारायणपुर से जो 38 सैंपल पाए गए थे उनमें से 22 रिपीट सैंपल थे। राजधानी रायपुर से 56 मरीजों की पुष्टि हुई है।

अब राज्य में कोरोना के कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 742 है तो वही कल 68 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। अब तक छत्तीसगढ़ में कुल 3666 मरीज कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं वही राज्य में 2903 मरीज अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। कोरोना से मौत के मामले में छत्तीसगढ़ में अब तक 15 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। कोरोना संक्रमण काल में सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रख अपना और दूसरों का ख्याल रखें। बहुत जरुरी हो तो ही घर से निकलें वरना घर पर ही रहकर इससे बचें।

Related Articles

Back to top button