inh24छत्तीसगढ़

स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने मोस्ट वांटेड गैंगस्टर विकास दुबे को लेकर दिया बड़ा बयान…गिरफ्तारी पर कहा यह

कुख्यात गैंगस्टर विकास दुबे को महाकाल मंदिर परिसर से गिरफ्तार कर लिया गया है। विकास दुबे की गिरफ्तारी के बाद गिरफ्तारी और सरेंडर को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव का बड़ा बयान सामने आया है।

मंत्री सिंहदेव ने मध्यप्रदेश कांग्रेस के बयान से सहमत नजर नहीं आये,उन्होंने कहा कि यह गिरफ्तारी है और यह भी कहा है कि जितने भी विकास दुबे हैं उनकी गिरफ्तारी होनी चाहिए। मंत्री टीएस सिंहदेव ने मीडिया से बात करते हुए यह बात कही।

आपको बता दें कि मध्यप्रदेश कांग्रेस विकास दुबे की गिरफ्तारी पर सवाल उठा रही है, लेकिन मंत्री टीएस सिंह देव मध्यप्रदेश कांग्रेस के बयान से इत्तेफाक नहीं रखते हैं। उन्होंने विकास दुबे के सरेंडर किए जाने से इनकार किया है। उनका मानना है कि सरेंडर होता तो विकास दुबे मीडिया हाउस या थाने जाता। निश्चित रूप से गिरफ्तारी हुई है और ऐसे जितने भी विकास दुबे हैं उनकी गिरफ्तारी होनी चाहिए।

Related Articles

Back to top button