छत्तीसगढ़ में एम्स रायपुर के आइसोलेशन वार्ड में कोरोना संक्रमित महिला के तीन महीने के बच्चे की देखभाल करती दो नर्सों का वीडियो पेप्सी कंपनी ने अपने विज्ञापन में शामिल किया है। बता दें कि एम्स रायपुर की दो नर्स जो कोरोना संक्रमित एक महिला के बच्चों को प्यार से दूध पीला रहीं थी।
वीडियो सोशल मीडिया में देखते ही देखते वायरल हुवा था जिसे 1 मई को कोका कोला ने अपने youtube चैनल पर कोरोना संक्रमित लोगों की सेवा करने वाले योद्धाओं को समर्पित करता हुआ एक विडियो अपलोड किया जिसमने इन नर्सों को भी शामिल किया है। यह वीडियो इतना वायरल हुवा था कि केंद्रीय मंत्रियों ने भी इस वीडियो को ट्वीट कर सराहा –
2 मिनट 14 सेकंड के इस एड में दुनिया भर से ऐसी क्लिपिंग्स ली गई है जिसमे कोरोना के खिलाफ जारी जंग में अपनी परवाह किये बगैर दिन रात लोगों की सेवा में लगे हुए हैं | विडियो में 52 सेकंड बाद एम्स रायपुर की इन दोनों नर्सों की बच्चे की देखभाल करती हुई विडियो क्लिप को दिखाया गया है |
छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य सचिव निहारिका बारीक़ ने भी 2 मई को यह जानकारी अपने ट्विटर हैंडल पर साझा की थी | उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि कोका कोला के नए विज्ञापन में एम्स की हमारी दो नर्सों को शामिल किया गया है, जिन्होंने एक 3 महीने के बच्चे की देखभाल की थी, जिसकी माँ को covid 19 पॉजिटिव पाए जाने पर भर्ती कराया गया था.
आप भी देखिये विज्ञापन –




