छत्तीसगढ़

खुल गई शराब दुकानें, राजधानी रायपुर में खुलने से पहले ही लग थी लाइन, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन

आज सुबह से ही राजधानी रायपुर में शराब दुकानें खुलने के लिए लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। बता दें कि आज 43 दिनों बाद शहर में शराब की दुकानें खोली गई हैं। सुबह से ही दुकानों के बाहर लंबी लाइन लग गई थी।

आपको बता दें कि शहर के आउटर में शराब दुकानों को खोल दिया गया है। प्रशासन ने इसके लिए अच्छी खासी व्यवस्था की है। दुकानों के बाहर बेरिकेट लगाकर शोसल डिस्टेंशन का पालन कराया जा रहा है। पुलिस कर्मी लोगों से सख्ती के साथ सोशल डिस्टेंशन का पालन करवा रहीं है।

लोगों को हिदायत है कि हर व्यक्ति मास्क लगाकर या चेहरा ढककर ही बाहर निकलेगा। शराब दुकानों में लोग मास्क भी लगाकर आए हैं और सोशल डिस्टेंसिंग के लिए बनाए गए मार्क पर ही खड़े हैं। छत्तीसगढ़ सरकार की नई गाइडलाइन के अनुसार रायपुर के मोवा, कमल विहार एवं आउटर में शराब की दुकान खुली। यहां दुकान के बाहर शराब खरीदने के लिए लोगों की लंबी कतारें देखने को मिलीं।

Related Articles

Back to top button