देश विदेश

मजदूरों से रेल किराया लेकर पीएम केयर में दे रहें है चंदा, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल ने साधा जमकर निशाना

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर पीएम केयर फंड को लेकर जोरदार हमला बोला है। राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए कहा है कि एक तरफ रेलवे दूसरे राज्यों में फंसे मजदूरों से टिकट का भाड़ा वसूल रही है, वहीं दूसरी तरफ रेल मंत्रालय पीएम केयर फंड में 151 करोड़ रुपये का चंदा दे रहा है। उन्होंने कहा कि जरा ये गुत्थी सुलझाइए –

बता दें कि इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने देश के विभिन्न हिस्सों में फंसे प्रवासी श्रमिकों से रेलवे द्वारा किराया वसूले जाने पर दुख प्रकट करते हुए सोमवार को कहा कि अब इन मजदूरों के लौटने पर होने वाले खर्च का वहन पार्टी की प्रदेश इकाइयां करेंगी।

सोनिया गांधी ने कहा है कि फंसे श्रमिक व कामगारों का मुद्दा उठाते हुए एक ट्वीट किया है, जिसमें कहा गया है कि, “श्रमिक व कामगारों देश की रीढ़ की हड्डी हैं। उनकी मेहनत और कुर्बानी राष्ट्र निर्माण की नींव है। सिर्फ चार घंटे के नोटिस पर लॉकडाऊन करने के कारण लाखों श्रमिक व कामगार घर वापस लौटने से वंचित हो गए। 1947 के बंटवारे के बाद देश ने पहली बार यह दिल दहलाने वाला मंजर देखा कि हजारों श्रमिक व कामगार सैकड़ों किलोमीटर पैदल चल घर वापसी के लिए मजबूर हो गए। न राशन, न पैसा, न दवाई, न साधन, पर केवल अपने परिवार के पास वापस गांव पहुंचने की लगन। उनकी व्यथा सोचकर ही हर मन कांपा और फिर उनके दृढ़ निश्चय और संकल्प को हर भारतीय ने सराहा भी। पर देश और सरकार का कर्तव्य क्या है?”

Related Articles

Back to top button