जरा हटके
Social media: जब ऊंट ने पहली बार चखा नींबू, कुछ इस तरह करता है हरकत, हसीं से हो जायेंगे लोट पोट, देखें वीडियो…

सोशल मीडिया पर वैसे तो आए दिन जानवरों से जुड़े तमाम तरह के वीडियो देखने को मिलते रहते हैं. इसी कड़ी में एक ऊंट का मजेदार वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें ऊंट को एक शख्स नींबू खिलाने की कोशिश करता है.
ऊंट भी पहली बार नींबू का स्वाद चखता है, पहले तो कुछ देर तक वो नींबू को चबाने की कोशिश करता है, लेकिन जब नींबू का स्वाद उसकी जुबान पर चढ़ता है तो वो झट से नींबू को अपने मुंह से उगल देता है. नींबू खाने के बाद ऊंट जिस तरह की प्रतिक्रिया देता है, उसे देखकर आपके चेहरे पर भी मुस्कान आना लाजमी है. इस मजेदार वीडियो को @Yoda4ever नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- पहली बार नींबू खाने पर ऊंट की प्रतिक्रिया. शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 2.7 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं
देखें वीडियो…




