बहन मन्नारा के बर्थडे पार्टी में शामिल हुई प्रियंका, पति निक भी रहे साथ

मुंबई। बिग बॉस 17′ की फाइनलिस्ट मनारा चोपड़ा ने Friday रात को अपना 33वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया. उनकी बर्थडे पार्टी में उनकी बहन प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनास शामिल हुए.
प्रियंका मनारा की ममेरी बहन है. लाल वेस्टर्न ड्रेस में मनारा बेहद खूबसूरत लग रही थीं. बहन के बर्थडे के लिए प्रियंका ने व्हाइट ड्रेस चुनी. निक जोनस सेलिब्रेशन के लिए ट्रांसपेरेंट शर्ट और कैजुअल पैंट में पहुंचे. इन तीनों ने एक साथ पोज दिया. इस बार प्रियंका मस्ती करती नजर आईं.
मनारा, प्रियंका और निक के वीडियो सोशल Media पर वायरल हो रहे हैं. इन तीनों के साथ चोपड़ा परिवार भी पार्टी में शामिल हुआ. सभी ने मनारा का बर्थडे धूमधाम से सेलिब्रेट किया. यहां मनारा की बहन मिताली भी मौजूद थीं. वीडियो को पैपराजी ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है.
मनारा ने निक और प्रियंका को जन्मदिन समारोह के लिए समय निकालने के लिए धन्यवाद दिया.”प्रियंका दीदी और निक जीजू दोनों आये हैं. परिवार के सदस्यों के आने से जन्मदिन और भी खास हो जाता है. मनारा ने कहा,” अपने व्यस्त कार्यक्रम से मेरे लिए समय निकालने के लिए मैं उनकी आभारी हूं, आप सभी को बहुत-बहुत धन्यवाद.”
प्रियंका और निक दोनों दो हफ्ते से भारत में हैं. पहले प्रियंका बेटी मालती के साथ भारत आईं, फिर दो दिन बाद निक भारत आए. दोनों ने Noida में अपने परिवार के साथ होली मनाई. इसके बाद अब वे मनारा के बर्थडे के लिए Mumbai आए.




