Politicsछत्तीसगढ़

बीजेपी प्रत्याशी का बड़ा बयान, कहा -भूपेश बघेल को खेलना नहीं आता तो पिच खराब करने की कोशिश में लगे

कवर्धा। लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान होते राजनीतिक गलियारों में सरगर्मियां तेज हो गई। इसके साथ ही पार्टियों में दल-बदल का सिलसिला भी जारी है तो दूसरी तरफ पार्टी कार्यकर्ता एक- दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप भी लगा रहे है। जैसे-जैसे लोकसभा के तारिक नजदीक आ रहे हैं वैसे-वैसे राजनीतिक दलों में जुबानी जंग तेज होते जा रही है।

इसी कड़ी में पूर्व मुख्यमंत्री और राजनांदगांव लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी भूपेश बघेल के ईवीएम वाले बयान पर भाजपा प्रत्याशी संतोष पाण्डेय ने पलटवार किया है। सांसद ने भूपेश बघेल को खुली चुनौती देते हुए कहा कि, ‘भूपेश बघेल जितनी संख्या में अपने कार्यकर्ताओं को चुनाव लड़ाना चाहते हैं लड़ा लें ,लेकिन जीत तो केवल भाजपा की होगी।’ संतोष पांडेय ने कहा कि, भूपेश बघेल को खेलना नहीं आता तो पिच खराब करने की कोशिश में लगे हैं। इस तरह कार्यकर्ताओं को भड़काकर अपने ही खिलाफ निर्दलीय चुनाव लड़ाना चाहते हैं। इससे साफ पता चलता है कि भूपेश बघेल डर गए हैं।

बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक सभा में अपने कार्यकर्ताओं से अपील की थी कि सभी लोकसभा सीटों पर तीन सौ पचहत्तर कार्यकर्ता नामांकन जमा करें, ताकि अधिक संख्या में होने पर चुनाव ईवीएम से ना होकर बैलैट पेपर से हो। इसी बयान पर संतोष पाण्डेय ने पलटवार करते हुए खुली चुनौती दी है कि भूपेश बघेल जितनी संख्या में कार्यकर्ताओं को लड़ाना चाहें लड़ा लें जीत भाजपा की ही होगी।

Related Articles

Back to top button