जरा हटकेमध्यप्रदेश

लुटेरी दुल्हन: शादी के चौथे दिन ही सारे जेवर गहने लूट भागी, नई नवेली दुल्हन

मुरैना। मध्य प्रदेश के मुरैना सेे एक अजीब दास्तां सामने आई है जहां नई नवेली दुल्हन लुटेरी दुल्हन का किरदार निभा गई। और शादी के चौथे दिन सारे जेवर गहने ले कर भाग गई।

आपको बता दें कि ये मामला पोरसा कस्बे के खेरिया गांव का है, जहां तीन दिन सुसराल में रहने के बाद, चौथे दिन दुल्हन रात में सारे जेवर लेकर छत से कूदकर भाग गई। इस घटना से सुसराल वाले और पूरा गांव हैरान है। सुसराल वालों ने जब इस घटना के जानकारी लड़की के घर में दी तो लड़की के पिता ने साफ कह दिया कि उनकी लड़की को गिरफ्तार करा दो। पति और उसके पिता ने इस मामले में पोरसा थाने रिपोर्ट दर्ज करा दी है। पुलिस अब दुल्हन की तलाश कर रही है।

24 साल के सुरजीत की शादी तुस्सीपुरा में रहने वाले रामवीर माहौर की बेटी ज्योति के साथ 8 मई 2021 को हुई थी। शादी के दौरान लड़की बहुत खुश नजर आ रही थी। दोनों ही घरों में खुशी का माहौल था। शादी के बाद वो अपने सुसराल आ गई।फिर पगफेरों के लिए वो वापस घर गई जिसके बाद वो 10 मई को अपने सुसराल आ गई। तीन दिन ज्योति अपने सुसराल में हंसी-खुशी अपने पति और ससुराल वालों के साथ रही। 13 मई को रात को खाना खाने के बाद ज्योति घर में बने अलग कमरे में सोने चली गई है। अगली सुबह जब ज्योति को उठाने के लिए गए तो देखा वो कमरे में नहीं थी। 

परिवार के लोगों ने ज्योति को घर के आस-पास में ढूंढा लेकिन वो कहीं नहीं मिली। जब उन्होंने बहू ज्योति के जेवर तलाशे तो वो भी गायब मिले। जेवर लगभग 6 लाख रुपए के बताए जा रहे हैं। जेवर गायब होने पर सभी समझ गए कि उनकी बहू घर से भाग गई है।

Related Articles

Back to top button