देश विदेश

दो महिलाओं के साथ कारोबारी की मिली लाश, तिहरे हत्याकांड से सनसनी

बैतूल के गंज थानाक्षेत्र में तिहरे हत्याकांड का सनसनीखेज मामला सामने आया है । यहां शंकर नगर इलाके में एक फर्नीचर व्यवसाई किशोर उर्फ नंदू मालवीय सहित दो महिलाओं के शव बरामद हुए हैं ।

मिली जानकारी के मुताबिक महिलाओं में से एक महिला फुलवा बाई किशोर के साथ ही रहती थी तो वहीं गीता नाम की दूसरी महिला किशोर के घर नौकरानी थी । तीनो के लहूलुहान शव किशोर के शंकर नगर स्थित घर पर ही बरामद हुए हैं । इन तीनो की किसी धारदार हथियार से जघन्य हत्या की गई है ।

हत्या का कारण और आरोपियों का कोई सुराग अब तक नहीं मिल पाया है। स्थानीय लोगों के मुताबिक किशोर मालवीय का फर्नीचर मार्ट के साथ ही प्रॉपर्टी डीलिंग का भी व्यवसाय है और वो प्रॉपर्टी डीलिंग के मामलों में संदिग्ध भी रहा है। घटना के बाद बैतूल एसपी सहित फोरेंसिक जांच दल भी मौके पर जांच करने पहुंचा और बारीकी से जांच की जा रही है । बैतूल एसपी के मुताबिक जांच के बाद ही हत्या की वजह साफ हो सकेगी वहीं मृतक किशोर के भाई ने किसी पर भी शक होने की बात से इनकार किया है ।

https://inh24.com/women-suicide-in-samari-saraguja-husband-shocked/

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button