कोलकाता में छिपे एक और अफगानी युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पासपोर्ट बनवाना चाहता था युवक
3 दिन पहले वाराणसी में अफगानी युवक इबादतउल्लाह उर्फ आबिद की गिरफ्तारी
3 दिन पहले वाराणसी में अफगानी युवक इबादतउल्लाह उर्फ आबिद की गिरफ्तारी के बाद छानबीन बढ़ती जा रही है। आजमगढ़ पुलिस ने एक दिन पूर्व कोलकाता में छिपे एक और अफगानी युवक को गिरफ्तार कर विमान से लायी थी।
एसपी प्रो त्रिवेणी सिंह ने मीडिया से बताया कि गिरफ्तार अफ़गानी ईंट भट्ठे से किसी व्यक्ति का केवाईसी का इस्तेमाल कर अपना पासपोर्ट बनवाना चाह रहा था। फ़ूलपुर कोतवाली के उदपुर में शबाना रोड स्थित किराए के मकान में रह रहा था। उसके ठिकाने पर दबिश दी गयी तो कई मामले सामने आए। फर्जी प्रमाण पत्रों के जरिए आधार एवं निर्वाचन कार्ड बनवाया था।
उसने भारतीय पासपोर्ट बनवाने को ऑनलाइन आवेदन कर दिया था। उसके पासपोर्ट आवेदन पत्र की जांच फ़ूलपुर पुलिस ने नवंबर माह में ही पूरी कर रिपोर्ट भेज दी थी। इसी को आधार बना कर 1 टीआई व 2 सिपाहियों को निलंबित कर दिया गया है। कोलकाता से गिरफ्तार दूसरे अफ़गानी से पूछताछ की जा रही है।
मामले में कहा जा रहा है कि पासपोर्ट प्रकरण का मास्टरमाइंड स्थानीय महकमे से सांठ गाँठ कर व्यवस्था में सेंध लगाता रहा है। किरामत उल्ला के पास से बरामद मोबाइल निवास प्रमाणपत्र ग्राम प्रधान के मुहर वाले दस्तावेज बताते हैं कि इस खेल में सरकारी तंत्र की भूमिका संदिग्ध है।




