खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने 110 फूड सेफ्टी ऑफिसर की होगी यहां, सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने 110 फूड सेफ्टी ऑफिसर (एफएसओ) के खाली पदों को एमपीपीएससी के माध्यम से भर्ती के लिए आवेदन मांगे है। एफएसओ के 110 पदों को भरने की मंजूरी के बाद आयुक्त खाद्य सुरक्षा ने विभाग के सेवा भर्ती नियमों का ड्राफ्ट सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) को भेज दिया है। मार्च में भर्ती प्रक्रिया शुरू की जा सकती है।
फूड सेफ्टी ऑफिसर 110
फूड एनालिस्ट 1
माइक्रो बायोलॉजिस्ट 2
शैक्षणिक योग्यता-
स्टेट फूड लैबोरेटरी में केमिस्ट , असिस्टेंट केमिस्ट, सीनियर केमिस्ट और असिस्टेंट माइक्रोबायोलॉजिस्ट के 11 खाली पदों को भी भरा जाएगा। इन पदों के लिए पात्रता परीक्षा प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (पीईबी) कराएगा। इन पदों पर केमिस्ट्री विषय के साथ यूजी कंपलीट करने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगे।
खाद्य सुरक्षा एंड स्टैडर्ड एक्ट के अनुसार एफएसओ और फूड एनालिस्ट पद की भर्ती प्रक्रिया में केवल एमएससी केमिस्ट्री करने वाले उम्मीदवार ही आवेदन कर सकेंगे। फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन के अफसरों ने यह जानकारी जीएडी को भेजे सेवा भर्ती नियमों के ड्राफ्ट में दी है, जबकि माइक्रो बायोलॉजिस्ट पद के लिए एमएससी केमिस्ट्री डिग्री धारी उम्मीदवार ही पात्र होंगे। ज्यादा जानकारी एमपीपीएससी के आधिकारिक वेबसाइट http://www.mppsc.nic.in/ से ले सकते हैं।



