छत्तीसगढ़

लोरमी में स्वागत के दौरान डिप्टी सीएम का टूटा मंच…. |


लोरमी। मुंगेली जिले के लोरमी में बोनस वितरण कार्यक्रम के पूर्व लोरमी के पुराना बस स्टैंड के पास स्वागत के दौरान डिप्टी सीएम अरुण साव का मंच टूट गया। मंच टूटने से साव सहित कई नेता गिर पड़े। हालांकि किसी को चोंटे नहीं आई।

नगर में स्वागत कार्यक्रम के दौरान क्षमता से अधिक लोग मंच पर चढ़ने के चलते मंच टूटा। ज्ञात हो कि दो दिन पहले ही इसी प्रकार से कोरबा के टीपी नगर में स्वागत के दौरान मंत्री लखनलाल देवांगन मंच टूटने से गिर पड़े थे।

विधानसभा चुनाव के बाद लोरमी नगर में प्रथम आगमन के दौरान उपमुख्यमंत्री अरुण साव का जगह – जगह अभिनदंन किया गया। उन्होंने कहा मोदी की गारंटी में बोनस का वितरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा भाजपा जो कहती है उसे पूरा करती है। उन्होंने बोनस वितरण कार्यक्रम में संबोधित किया।

इससे पूर्व नगर में पहुंचने से पूर्व पेड़ीतालाव में स्वागत किया गया। इसके बाद राम्हेपुर में राइस मिल एसोसियन के द्वरा नितेश अग्रवाल के नेतृत्व और रेस्ट हाउस में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बैंडबाजा आतिशबाजी के साथ स्वागत किया। रैली की शक्ल में कार्यकर्ताओं के साथ मुख्य मार्ग होते हुए मानस मंच में पहुंचे जहां कार्यकर्ताओं ने पुष्पमाला भेंटकर बधाई दिए। इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री साव ने कहा कि राज्य सरकार के शपथ ग्रहण के बाद मोदी की गारंटी पर अमल करना शुरू कर दिया है।

शपथ ग्रहण के दूसरे दिन 18 लाख आवास स्वीकृत किए गए। आज पूरे प्रदेश के 12 लाख से अधिक किसानों के खाते में 2014-15 और 2015-16 की लंबित बोनस राशि के रूप में तीन हजार 716 करोड़ रुपए की राशि अंतरित की गई। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि आज का दिन बड़ा ही ऐतिहासिक है। आज पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व़ अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती है और पूरे भारत में सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाता है और आज एक ऐतिहासिक अवसर पर प्रदेश के किसानों को लंबित बोनस राशि का वितरण किया गया।

उन्होंने जिले के 87 हजार 36 किसानों को दो साल की बोनस राशि मिलने पर बधाई दी और क्षेत्र के 35 किसानों को अपने हाथों से धान की बोनस राशि का प्रमाणपत्र प्रदान किया। उपमुख्यमंत्री साव ने लोरमी विधानसभा के मतदाताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप लोगों ने उन्हें इस क्षेत्र से विजयी बनाकर भेजा है। वे इसी ऊर्जा से क्षेत्र, प्रदेश के विकास के लिए पूरी कर्तव्य निष्ठा से कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकास की गारंटी में जितने भी वादे किए हैं उन सभी को पूरा किया जाएगा।

read more- CG News: कांग्रेस ने भाजपा पर लगाया फर्जी किसानों को बोनस देने का आरोप…

छत्तीसगढ़ की उन्नतियों, खुशी के लिए बेहतर से बेहतर कार्ययोजना बनाएंगे। उन्होंने कार्यक्रम की भव्य आयोजन के लिए कलेक्टर और जिला प्रशासन को धन्यवाद दिया। कलेक्टर राहुल देव ने स्वागत भाषण देते हुए कहा कि सुशासन का उद्देश्य पारदर्शिता एवं जवाबदेही के साथ समाज की अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित कराना है। राज्य शासन की मंशानुररूप जिले में विकास के कार्यों को किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि आज सुशासन दिवस पर जिले के नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया है। इस दौरान जिले में पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी की जीवन पर आधारित कविता पाठ एवं विचार संगोष्ठी भी आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में एसपी चंद्रमोहन सिंह जिला पंचायत के सीईओ प्रभाकर पांडेय, लोरमी के एसडीएम प्रवीण तिवारी, जिला पंचायत सदस्य शीलू साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधि, पूर्व विधायक भूपेंद्र सिंह ठाकुर, तोखन साहू, वर्षा विक्रम सिंह, धनीराम यादव, प्रदीप मिश्रा, विश्वास दुबे, दिनेश साहू, धनेश साहू, हरिशंकर खत्री, सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम के बाद लोरमी स्थित मां महामाया मंदिर में उपमुख्यमंत्री ने दर्शन किए। मुख्य मार्ग में पत्रकारों द्वारा उपमुख्यमंत्री अरुण साव का स्वागत प्रेस क्लब अध्यक्ष सतीश मिश्रा के नेतृत्व में फौवारा चौक के पास किया गया। महामाया दर्शन के पश्चात उनका स्वागत तहसील चौक,शारदा में किया गया।

उपमुख्यमंत्री साव जैसे ही गोड़खाम्ही पहुंचे जिला पंचायत सदस्य दुर्गा उमाशंकर साहू की अगुवाई में आतिशबाजी के साथ उपमुख्यमंत्री का स्वागत किया गया। जिपं सदस्य दुर्गा साहू एवं जनपद सदस्य कुलेश्वर साहू के नेतृत्व में आतिशबाजी के साथ स्वागत किया गया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री काफी उत्साहित रहे। उन्होंने क्षेत्र में विकास के लिए हरसंभव मदद करने के लिए कहा।

उन्होंने जिपं सदस्य दुर्गा उमाशंकर साहू को आश्वासन देते हुए क्षेत्र की खुशहाली के लिए एवं विकास के लिए काम करने को कहा। इस अवसर पर नितेश साहू, सुभाष साहू, जुगल साहू, पप्पू साहू, कमलेश्वरी साहू, सुशीला साहू, भोले शंकर, भूपेंद्र, अनिल, मनोज, दूजराम, दुलारी, तरुण, तुलाराम, रघुवीर, मुकेश, मनोज साहू, सुभाष जायसवाल सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।



Related Articles

Back to top button