बगीचे की सुंदरता को बढ़ाने वाले फूल आपके चेहरे की समस्या को करेंगे दूर, बस अपने ये घरेलु नुस्खे… |

HOME REMEDIES: गर्मियों में धूप और पसीने के कारण स्किन काफी टैन और चिपचिपी हो जाती है। ऐसे में इससे बचने के लिए दिन में कई बार चेहरे को धोने की जरूरत पड़ती हैं, लेकिन इसके बावजूद स्किन पर कोई खास असर नहीं होता हैं। खूबसूरत चेहरे की चाह रखने वाले अपने चेहरे पर कई प्रकार के फेसपैक और ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं।ऐसे में आप चाहें तो फूलों का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।
HOME REMEDY: बगीचे की सुंदरता को बढ़ाने वाले फूल आपके चेहरे का आकर्षण भी बढ़ा सकते हैं। फूलों में न केवल सुगंध ही होती है, बल्कि इनमें विटामिन और एंटी-ऑक्सी डेंट्स भी पाए होते हैं जो प्राकृतिक तौर पर हमारी त्वचा को निखारते है।आज हम आपको फूलों से बने फेस पैक के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका इस्तेमाल आप घर पर ही कर सकते हैं। आइये जानते हैं इन फेस पैक के बारे में।
READ MORE- अगर आपको भी है यूरिक एसिड की समस्या तो ये चीजें आपको दिला सकती हैं राहत, जानिए वैद्यों के नुस्खे
गेंदे का फूल: अगर आपकी स्किन ड्राई है तो आपको फेस पैक बनाने के लिए गेंदे का फूल, शहद, मलाई और हल्दी चाहिए। पैक बनाने के लिए इन सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करें। इस पैक की कंसिस्टेंसी गाढ़ी रखें। पैक तैयार होने के बाद चेहरे को अच्छे से धोएं और फिर इस पैक को अप्लाई करें। कुछ देर के लिए लगा रहने दें और फिर सर्कुलर मोशन में रब करते हुए चेहरे को क्लीन करें।
गुलाब के फूल: रोज रात को गुलाब जल तो चेहरे पर लगा कर सोना ही चाहिए। उसके अलावा गुलाब के फूल से बना ये फेसपैक भी इस्तेमाल करना चाहिए। गुलाब का फेसपैक बनाने के लिए 2-3 गुलाब की पंखुड़ियों को रात में दूध में डालकर भिगोने के लिए रख दें। फिर इसमें सुबह एक चुटकी नमक डालकर पीस लें। जब पेस्ट तैयार हो जाए तो उसे चेहरे पर लगाएं। आधे घंटे बाद चेहरे को धो लें।
READ MORE- छाछ पीने से मिलते हैं ये 9 फायदे, जानें कुछ नुकसान भी
गुड़हल के फूल: गुड़हल के फूलों से फेस मास्क तैयार कर सकते हैं। इसे बनाने के लिए गुड़हल के फूल की पंखुड़ियों को उबाल लें। फिर इन्हें महीन पीस कर इनका पेस्टल तैयार कर लें। इसके बाद इसमें कुछ बूंदें शहद की मिला लें और फिर इस पेस्ट को अपने चेहरे और गर्दन पर लगा कर कुछ देर के लिए इसे ऐसे ही रहने दें। जब यह पेस्ट सूख जाए तो अपने चेहरे को सादे पानी से धो लें।
चमेली के फूल: चमेली न केवल आपके चेहरे को हाइड्रेट रखता है बल्कि आपकी स्किन इलास्टिसिटी बढ़ाने में भी काफी कारगर माना जाता है। चमेली के फूलों का फेसपैक बनाने के लिए चमेली के फूलों को सबसे पहले पानी में उबालें। अब इस पानी को छानकर चमेली के फूलों को अलग करें। चमेली के इन फूलों को अच्छी तरह से मिक्सर में पीसकर इसमें शहद मिलाएं। आपका चमेली के फूलों का फेसपैक तैयार है। इस फेसपैक को अपने चेहरे पर आधे घंटे के लिए लगाकर छोड़ दे।




