छत्तीसगढ़

तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार 3 युवकों को जोरदार मारी टक्कर, 2 की मौके पर मौत, 1 गंभीर रूप से घायल… |


CG NEWS: कोरबा जिले के डुमरकछार गांव के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार 3 युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में 2 भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल है। मामला पाली थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, रामू मरकाम और विष्णु मरकाम दोनों भाई गांव के ही एक अन्य व्यक्ति के साथ कटघोरा गए हुए थे। तीनों एक ही बाइक पर सवार थे।



वहां से तीनों अपने गांव वापस लौट रहे थे, तभी बिलासपुर-अंबिकापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर ग्राम डुमरकछार के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने युवकों की बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इससे तीनों युवक सड़क पर नीचे जा गिरे। हादसे में दोनों सगे भाई रामू मरकाम और विष्णु मरकाम की मौके पर ही मौत हो गई।

READ MORE- पटवारियों के हड़ताल का 30 दिन पूरा, पटवारी सरकार के आगे झुकने को तैयार



Related Articles

Back to top button