बिजनेस

Auto expo 2020 – विटारा ब्रेजा का पेट्रोल वर्जन लॉन्च, शाहरुख खान ने किया एक्सपो में क्रेटा को

ऑटो एक्सपो 2020 के मीडिया इवेंट के दूसरे और अंतिम दिन गुरुवार को इवेंट में भीड़ उमड़ी। दिनभर में करीब 40 से ज्यादा व्हीकल्स की लॉन्चिंग हुई जिसमें सबसे ज्यादा जोर टू-व्हीलर्स और लग्जरी व्हीकल्स पर रहा। आज एक्सपो में मर्सीडीज बेंज, फॉक्सवैगन, हुंडई, मारुति सुजुकी जैसी बड़ी कंपनियों के स्टॉल पर रौनक ज्यादा रही। कल से एक्सपो सभी लोगों के लिए 12 फरवरी तक खुली रहेगी।

शाहरुख ने उठाया The Ultimate SUV ऑल न्यू क्रेटा से पर्दा

एक्सपो के दूसरे दिन शाहरुख की मौजूदगी में हुंडई की एसयूवी क्रेटा (Hyundai Creta) को लॉन्च किया गया। शाहरुख हुंडई के ब्रांड एम्बेसडर भी हैं। 10 लाख रुपए से शुरू होने वाली नई क्रेटा के लुक्स और डिजाइन में कंपनी ने काफी बदलाव किया है और इसे मार्च में बाजार में उतारा जाएगा।

इस मौके पर शाहरुख ने कहा कि, मैं कोई कार एक्सपर्ट तो नहीं लेकिन खुश हूं कि भारत में फर्स्ट जेन क्रेटा का फर्स्ट ऑनर बन रहा हूं।’ हुंडई के एमडी और सीईओ एसएस किम ने कहा, ‘हुंडई कन्ज्यूमर को केंद्र में रखकर अपनी टेक्नॉलजी की ताकत दिखाएगी। किम ने कहा, “ऑल न्यू CRETA न्यू एज कस्टमर्स के लिए 2 जनरेशन SUV है।

2015 में लॉन्च की गई क्रेटा का नया रूप यूनिक आइकोनिक डिजाइन, सुपीरियर परफॉर्मेंस और पहले से ज्यादा सेफ्टी वाला है। कम्पनी ने नई क्रेटा को 6 की-पिलर्स पर बनाया है। ये हैं – 1. Masculine and Futuristic Stance 2. Intuitive Experience 3. Smart Technology 4. Powerful Performance 5. Advanced Connectivity 6. Enhanced Comfort and Complete Peace of mind with Hyundai Assurance

विटारा ब्रेजा का पेट्रोल वर्जन लॉन्च

एक्सपो में आज सबसे बड़ी लॉन्चिंग में मारुति सुजुकी की ऑल न्यू ब्रेजा के पेट्रोल वर्जन की हुई है। अभी इंडियन मार्केट में ब्रेजा का डीजल वेरिएंट है और इसीलिए कंपनी करीब 6.5 लाख रुपए की प्राइस में पेट्रोल वेरिएंट लेकर आ रही है। नई ब्रेजा में सबसे बड़ा बदलाव इसके इंजन में किया गया है।

बीएस 6 कैटेगरी में 1.5K सीरीज का नया इंजन SHVS डुअल बैटरी के साथ लॉन्च किया गया है जो 105bhp की पावर और 138Nm का टॉर्क जेनरेट करेगा। नई ब्रेजा फेसलिफ्ट मेंं नए एलईडी डीआरएलएस, नए सिल्वर इंसर्ट के साथ रिवाइज्ड फ्रंट बंपर और बड़ा फॉग लैंप मिलेगा। वहीं हैंडलैंप की शेप में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। इसके अलावा इसके टॉप वैरिएंट में नया इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, नया अपहोल्स्ट्री और अपडेटेड टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है।

मर्सीडीज बेंज ने उतारी लग्जरी मल्टीपरपज Marco Polo

मर्सीडीज ने अपनी लग्जरी एमपीवी मार्को पोलो को दो वेरियंट में पेश किया है। V-Class Marco Polo Horizon 1.38 करोड़ , जबकि V-Class Marco Polo की कीमत 1.46 करोड़ है। मर्सेडीज की इस शानदार मल्टीपरपज व्हीकल में फ्रिज, किचन, बेड समेत कई खूबियां हैं। किचन की सुविधा वाली यह अपनी तरह की पहली लग्जरी कार है। इसमें 4 लोग सो पाएंगे। 2 के लिए कार के ऊपर बेड बनेगा, लेकिन पूरा कवर रहेगा। इसमें 35 लीटर का वाटर टैंक, एलपीजी का छोटा सिलेंडर भी मिलेगा। इसकी सनरूफ एडजस्टेबल है और आगे की सीटों को भी सुविधाजनक तरीके से घुमाया जा सकता है।

नई एमपीवी में 1950 cc का डीजल इंजन है। यह इंजन 163 hp का पावर और 380 Nm टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें कमांड इन्फोटेनमेंट सिस्टम, नया मल्टी फंक्शनल स्टीयरिंग वील, एमआईडी यूनिट के साथ बड़ा ट्विन-पॉड इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, अटेंशन असिस्ट, हेडलाइट असिस्ट, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, ऐक्टिव पार्किंग असिस्टम और 360 डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स मिलेंगे। इस लग्जरी एमपीवी की बुकिंग भी शुरू हो गई है।

हीरो इलेक्ट्रिक ने पेश की AE-47 बाइक

दूसरे दिन हीरो इलेक्ट्रिक ने अपनी नई AE-47 इलेक्ट्रिक बाइक पेश की है। टॉप स्पीड 85 किमी प्रति घंटा है और यह मात्र नौ सेकंड में 60 किमी की रफ्तार पकड़ सकती है। इसमें कॉम्बी ब्रेक सिस्टम के साथ फ्रंट डिस्ट ब्रेक, रिअर मोनोशॉक, क्रूज कंट्रोल, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, कीलेस एक्सेस, मोबाइल चार्जर, और रिवर्स मोड जैसे फीचर मिलेंगे। साथ ही जीपीएस, जीपीआरएस, रिअल टाइम ट्रैकिंग और जियो-फेंसिंग का भी फीचर मिलेगा। इसमें 3.5kWh की लीथियम आयन बैटरी लगी है। इसकी इको मोड में इसकी रेंज 160 किमी और पावर मोड में 85 किमी है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 1.25 से 1.50 लाख रुपये तक है।

Rissala इलेक्ट्रिक के 4 ई-स्कूटर Evolet, Polo, Pony और Derby

ऑटो एक्सपो में Rissala इलेक्ट्रिक मोटर्स प्राइवेट लिमिटेड ने भारत में अपना पहला ई-स्कूटर Evolet, तीन स्कूटर Polo, Pony और Derby और एक इलेक्ट्रिक क्वॉड साइकिल (चार पहियों वाली) Warrior बाजार में उतारी है। ई-स्कूटर की कीमत 39,000 रुपए से शुरू होकर 59,999 रुपए तक है। कंपनी के अनुसार पहला Polo स्कूटर फुल चार्जिंग में अधिकतम 25 किमी प्रति घंटे की स्पीड के साथ 60 किमी तक की दूरी तय कर सकेंगे। वहीं Warrior को देश की पहली इलेक्ट्रिक क्वार्ड बाइक बताया है। कंपनी के अनुसार सभी वाहन लिथियम आयन बैटरी से चलते हैं और इन्हें चार से पांच घंटे में पूरा चार्ज किया जा सकता है।

इवोलेट ने इलेक्ट्रिक बाइक Hawk और आटो पेश किया

भारतीय इलेक्ट्रिक व्हीकल कंपनी इवोलेट (Evolet) ने अपनी इलेक्ट्रिक बाइक Hawk पेश की है। बेहद स्टाइलिश लुक वाली यह बाइक 3-4 घंटे में फुल चार्ज हो जाती है। कंपनी का दावा है कि इसकी 72 वोल्ट की 40 AF LFP की बैटरी फुल चार्जिंग पर यह 150 किलोमीटर तक चल सकती है। इसमें इंटरनेट ऑफ थिंग्स का यूनिक भी फीचर मिलेगा। इसमें 3000 वॉट की डीसी मोटर और 72V 40AH की लीथियम ऑयन बैटरी मिलेगी। यह बाजार में जून 2020 तक उपलब्ध हो जाएगी। यह मेक इन इंडिया बाइक 120 kmph की स्पीड से चल सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button