टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को 8 विकेट से रौंदा, अर्शदीप सिंह ने सबसे ज्यादा लिए पांच विकेट

टीम इंडिया (Team India) और साउथ अफ्रीका (South Africa) के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज (ODI Series) का पहला मुकाबला आज खेला गया. टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच ये मुकाबला जोहान्सबर्ग (Johannesburg) में खेला गया. पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को आठ विकेट से हराकर सीरीज 1-0 की बढ़त बना ली हैं.
इससे पहले साउथ अफ्रीका के कप्तान एडन मार्करम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया हैं. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीका की पूरी टीम 27.3 ओवरों में महज 116 रन बनाकर सिमट गई. साउथ अफ्रीका की तरफ से एंडिले फेहलुकवायो ने सबसे ज्यादा 33 रन बनाए.
#INDvsSA दक्षिण अफ्रीका में खेले जा रहे पहले एकदिवसीय मैच में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 8 विकेट से हराकर तीन मैचों में सीरीज़ में 1-0 की बढ़त बना ली है।
(फोटो सौजन्य: ICC) pic.twitter.com/197C5Lymnz
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 17, 2023
टीम इंडिया की ओर से अर्शदीप सिंह ने सबसे ज्यादा पांच विकेट चटकाए. लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया ने महज 16.4 ओवर में दो विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया. टीम इंडिया की तरफ से सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन ने सबसे ज्यादा नाबाद 54 रन की शानदार पारी खेली.
साउथ अफ्रीका की ओर से वियान मुल्डर ने सबसे ज्यादा एक विकेट झटके. टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा वनडे मुकाबला 19 दिसंबर को खेला जाएगा.




