
टी-20 WC के 28वें मैच में न्यूजीलैंड ने भारतीय टीम को बुरी तरह से शिकस्त देते हुए 8 विकेट से हरा दिया है। टॉस हारकर पहले खेलते हुए टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने निराश किया और 20 ओवरों में 110/7 का स्कोर ही बना सकी। रवींद्र जडेजा 26 नाबाद टॉप स्कोरर रहे। वहीं, कीवी टीम के लिए ट्रेंट बोल्ट के खाते में 3 विकेट आए। 111 रनों के टारगेट को न्यूजीलैंड ने बहुत ही आसानी के साथ 14.3 ओवर के खेल में 2 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया।
डैरेल मिचेल 49 का टी-20I में सबसे बढ़िया प्रदर्शन रहा।केन विलियम्सन ने 31 गेंदों पर नाबाद 33 रन बनाए।भारत की NZ के खिलाफ टी-20 वर्ल्ड कप में ये लगातार तीसरी हार रही।हार्दिक पंड्या ने दो ओवर में बॉलिंग करते हुए 17 रन खर्च किए।2 विकेट लेने वाले ईश सोढ़ी मैन ऑफ द मैच रहे।
टारगेट का पीछा करते हुए कीवी टीम की शुरुआत खराब रही और चौथे ओवर में जसप्रीत बुमराह ने मार्टिन गुप्टिल को 20 रन पर आउट कर टीम को पहली सफलता दिलाई। हालांकि, इसके बाद डैरेल मिचेल और केन विलियम्सन ने भारत को वापसी का मौका नहीं दिया और दूसरे विकेट के लिए 54 गेंदों पर 72 रन जोड़े। मिचेल 49 का विकेट भी बुमराह ने लिया।
अब टीम इंडिया को आने वाले तीनों मैचों में जीत हासिल करनी होगी। अगर ऐसा होता है तो भारत के 6 अंक होंगे। इस स्थिति में सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए भारत को दूसरी टीमों के बीच होने वाले मैच खासकर न्यूजीलैंड-अफगानिस्तान मैच के नतीजे पर निर्भर रहना होगा।
भारत को दुआ करनी होगी कि अफगानिस्तान की टीम भी न्यूजीलैंड को हराए लेकिन भारत से हार जाए। इसके बाद भारत नामीबिया और स्कॉटलैंड के खिलाफ बड़े अंतर से जीत हासिल कर अपना नेट रन न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान दोनों से बेहतर कर ले। इस स्थिति में भारतीय टीम न्यूजीलैंड से हारकर भी सेमीफाइनल में पहुंच सकती है।
अगर अफगानिस्तान की टीम 7 नवंबर को अपने आखिरी मुकाबले में मात देने में सफल होती है और वो भारत के खिलाफ हार जाती है उसी स्थिति में भारतीय टीम सेमीफाइनल में पहुंच सकती है। लेकिन भारतीय टीम को अपने बाकी बचे तीनों मुकाबले बड़े अंतर से जीतने होंगे तभी वो अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड को नेट रन रेट के मामले में पछाड़ने में सफल होगी। ऐसा होने पर तीनों टीमों के 5-5 मैच में 6-6 अंक होंगे और नेट रन रेट तीनों के भाग्य का फैसला करेगा। लेकिन न्यूजीलैंड के अफगानिस्तान से जीतते ही भारतीय टीम का विश्व विजय का सपना टूट जाएगा।
भारत और न्यूजीलैंड को सेमीफाइनल के लिए बाकी बचे एक स्थान के लिए जंग कर रही थीं। दोनों ही टीमें पाकिस्तान के खिलाफ अपना पहला मुकाबला गंवाकर मुकाबले में उतरी थीं। दोनों के पास सेमीफाइनल में पहुंचने का आसान तरीका था कि वो अपने बाकी के बचे चारों मैच में जीत हासिल करें। ऐसे में कीवी टीम ने दूसरी जीत के साथ बढ़त बना ली है। अगर कीवी अपने बाकी बचे तीन मैच जीत लिए तो उसके 8 अंक हो जाएंगे और नेट रन रेट के ज्यादा कम होने का भी कोई असर सेमीफाइनल में पहुंचने पर नहीं पड़ेगा। लेकिन अफगानिस्तान के खिलाफ न्यूजीलैंड के मुकाबले पर भारतीय प्रशंसकों की नजर होगी।
अगर भारतीय टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जाने वाले मुकाबले में हार का का सामना करना पड़ता है और न्यूजीलैंड की टीम अपने बाकी के सभी मुकाबले जीत जाती है तो भारतीय टीम का सफर सीधे तौर पर ग्रुप दौर में ही खत्म हो जाएगा। भारतीय टीम की किस्मत सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए अफगानिस्तान और नामीबिया जैसी टीमों के प्रदर्शन पर भी निर्भर करेगी
अफगानिस्तान और नामीबिया दोनों ही टीमें उलटफेर करने में माहिर हैं। अगर इनमें से कोई भी टीम न्यूजीलैंड को मात देने में सफल होती है तो भारत के साथ-साथ अफगानिस्तान की भी सेमीफाइनल में पहुंचने की संभावनाएं बढ़ जाएंगी। अफगानिस्तान, भारत और न्यूजीलैंड की टीमें अगर लीग दौर में 3-3 मैच में जीत हासिल करने में सफल होती हैं तो नेट रन रेट दूसरे सेमी फाइनलिस्ट का नाम तय करेगा, फिलहाल इस रेस में ग्रुप 2 में अफगानिस्तान स्कॉटलैंड को 130 रन के बड़े अंतर से मात देने के बाद सबसे आगे चल रहा है। उसने रविवार को नामीबिया को 62 रन के अंतर से मात देकर अपनी स्थिति और मजबूत कर ली है।
भारत को अगर सेमीफाइनल तक का सफर तय करना है तो उसे चैंपियन की तरह क्रिकेट खेलनी होगी और सामने आने वाली हर टीम को मात देकर आगे बढ़ना होगा। चाहे वो केन विलियमसन की कप्तानी वाली कीवी टीम हो या मोहम्मद नबी की कप्तानी वाली अफगानिस्तान। ऐसी करके ही भारतीय टीम 14 साल लंबे अतराल के बाद टी20 वर्ल्डकप जीतने का सपना पूरा करने में सफल होगी।




