छत्तीसगढ़

रायपुर नगर निगम ने दी बड़ी चेतावनी, अब ऐसे नही बेच पाएंगे मांस मटन कोई भी


रायपुर नगर निगम द्वारा चेतावनी दी गई है कि निर्धारित जगहों के अलावा कहीं मांस मटन बेचने पर कल से कार्रवाई की जाएगी। साथ ही सभी दुकानदारों को मांस – मटन को ढककर रखने की भी चेतावनी दी गई है।

निगम प्रशासन की ओर से कहा गया है कि शिकायत मिल रही है कि मांस – मटन का विक्रय कहीं भी किया जा रहा है। जिससे आसपास के क्षेत्र में गन्दगी फैल जाती है और वातावरण भी दूषित हो रहा है।

मांस-मटन का विक्रय के लिए शहर में जगह निर्धारित की गई है। निर्धारित जगह के अलावा कहीं भी इसे बेचते पाए जाने पर कल से उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।



Related Articles

Back to top button