खेल जगत

आईपीएल 2023 – रिंकू का फिर धमाका, राणा के साथ 10 छक्के लगाए लेकिन मैच हैरी ब्रूक उड़ा ले गए, कोलकाता नाइटराइडर्स को सनराइजर्स हैदराबाद ने 23 रन से हराया


कोलकाता नाइटराइडर्स को सनराइजर्स हैदराबाद ने 23 रन से हरा दिया। शुक्रवार (14 अप्रैल) को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में कोलकाता के कप्तान नीतीश राणा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। सनराइजर्स ने 20 ओवर में 20 ओवर में चार विकेट पर 228 रन बनाए। जवाब में कोलकाता नाइटराइडर्स ने 20 ओवर में सात विकेट पर 205 रन बनाकर ही सकी।

कोलकाता नाइटराइडर्स को अपने होमग्राउंड ईडन गार्डन्स पर हार का सामना करना पड़ा है। उसे सनराइजर्स हैदराबाद ने 23 रन से हरा दिया। कोलकाता को आखिरी ओवर में 32 रन की आवश्यकता थी। रिंकू सिंह और शार्दुल ठाकुर क्रीज पर थे। रिंकू ने गुजरात के खिलाफ 29 रन आखिरी ओवर में चेज कर लिए थे, लेकिन इस बार चमत्कार नहीं हुआ। आखिरी ओवर की पहली गेंद पर उमेश यादव आउट हो गए। उसके बाद सिर्फ आठ रन ही बने। रिंकू ने एक छक्का लगाया, लेकिन वह काफी नहीं था।

कोलकाता के कप्तान नीतीश राणा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। सनराइजर्स ने 20 ओवर में 20 ओवर में चार विकेट पर 228 रन बनाए। जवाब में कोलकाता नाइटराइडर्स ने 20 ओवर में सात विकेट पर 205 रन बनाकर ही सकी। रिंकू सिंह 31 गेंद पर 58 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने अपनी पारी में चार चौके और चार छक्के लगाए। कप्तान नीतीश राणा ने 41 गेंद पर 75 रन की पारी खेली। एन जगदीशन ने 21 गेंद पर 36 रन बनाए। शार्दूल ठाकुर ने 12 और वेंकटेश अय्यर ने 10 रन का योगदान दिया। आंद्रे रसेल तीन और उमेश यादव नाबाद एक रन ही बना सके। रहमनुल्लाह गुरबाज और सुनील नरेन खाता नहीं खोल सके।

नीतीश राणा के रूप में कोलकाता नाइटराइडर्स को बड़ा झटका 17वें ओवर में लगा। टी नटराजन ने तीसरी गेंद पर उन्हें वाशिंगटन सुंदर के हाथों कैच कराया। नीतीश ने 41 गेंद पर 75 रन बनाए। उन्होंने पांच चौके और छह छक्के लगाए। कोलकाता ने 17 ओवर में छह विकेट पर 171 रन बना लिए हैं। रिंकू सिंह 19 गेंद पर 33 और शार्दूल ठाकुर दो गेंद पर पांच रन बनाकर खेल रहे हैं। कोलकाता को जीत के लिए तीन ओवर में 58 रन चाहिए था।

Source by BBC News Hindi

लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.



Related Articles

Back to top button