गांव में प्रेमिका के परिजनों ने प्रेमी की कर दी पीट-पीटकर हत्या, शादी करने का बना रहा था दबाव

लखनऊ के मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के देवरिया गांव में प्रेमिका के परिजनों ने प्रेमी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। युवक प्रेमिका पर शादी करने का दबाव बना रहा था, जबकि प्रेमिका की शादी कहीं और तय हो चुकी थी। घटना शुक्रवार देर शाम की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी फरार हैं।
मृतक रामकरण अपने पड़ोस में रहनी वाली एक युवती से प्रेम करता था। युवक की करीब 3 साल पहले शादी हुई थी, लेकिन कुछ दिन बाद पत्नी से विवाद हो गया और पत्नी मायके चली गई। जिसके बाद युवक की नजदीकियां पड़ोस में रहनी वाली युवती से बढ़ गई। ग्रामीणों ने बताया कि युवती की शादी कहीं और तय हो चुकी है।
इसके बावजूद मृतक रामकरण युवती से बातचीत कर रहा था। शादी करने का दबाव बना रहा था। युवती के परिजनों को जब इसका पता चला तो उन्होंने युवक के साथ मारपीट की। युवक के शरीर में कई चोट के निशान हैं। इससे पहले गुरुवार को भी युवती के परिजनों ने युवक को गांव में घसीट घसीट कर पीटा था।
वारदात के बाद युवती के परिजन फरार हैं। मिली जानकारी के मुताबिक जब युवक की हालत बिगड़ी तो युवती के परिजनों ने मोहनलालगंज कोतवाली में पहुंच कर मृतक के परिजनों के खिलाफ ही तहरीर दे दी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
थाना मोहनलालगंज क्षेत्र के गांव देवरिया से पुलिस को सूचना मिली कि गांव के एक व्यक्ति रामकरण के साथ पड़ोसियों ने मारपीट की थी। जिसके बाद व्यक्ति की मृत्यु हो गई। मामला दर्ज़ करके 4 नामजद आरोपियों में से एक को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है: विनीत जायसवाल, डीसीपी साउथ… pic.twitter.com/oX5KMu9kK5
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 15, 2023
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.




