
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे चौथे और आखिरी टेस्ट मैच के आखिरी सेशन का खेल शुरू हो गया है और ऋषभ पंत के नाबाद बेहतरी अर्द्धशतक और वॉशिंगटन सुंदर के अच्छे सहयोग से भारत ने अब इंग्लैंड के 205 के स्कोर को पार कर लिया है। अच्छी बात यह है कि पंत पिच पर जमे हुए हैं. खास बात यह है कि उन्होंने अपने नैसर्गिक अंदाज को बिल्कुल भी हावी नहीं होने दिया और टीम की जरूरत के हिसाब से ही बल्लेबाजी की, तो वहीं वॉशिंगटन सुंदर पंत का बढ़िया साथ दे रहे हैं।
भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने इंग्लैंड के खिलाफ ताबड़तोड़ पारी खेली। ऋषभ पंत ने पहले 50 रन 82 गेंदों में बनाया और इसके बाद ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करनी शुरू कर दी। ऋषभ पंत ने जो रूट की गेंद पर छक्का लगाकर अपने टेस्ट क्रिकेट तीसरा शतक पूरा किया।भारत को लगा बड़ा झटका। 84.1 ओवर में जेम्स एंडरसन की गेंद पर पंत ने जो रूट को थमाया आसान सा कैच। पंत 101 रनों की शानदार पारी खेलकर पवेलियन लौटे।
दूसरे सेशन में चायकाल के समय भारत ने अपनी पहली पारी में छह विकेट पर 153 रन बनाए और मेजबान तब इंग्लैंड का कर्ज उतारने से 52 रन पीछे थे. दूसरा सेशन भारत के लिए मिला-जुला रहा. इस सेशन में भारत दो विकेट गंवाए. पहले रोहित शर्मा (49) जमने के बाद बेन स्टोक्स का शिकार हो गए, तो रविचंद्रन अश्विन भी खासी देर जमने के बाद जैक लीच ने चलता कर दिया।
रोहित और अश्विन दोनों ने ही अच्छा रवैया दिखाया, लेकिन निराशाजनक यही रहा कि ये दोनों ही जमने के बाद आउट हुए. रोहित सिर्फ 1 रन से अपने पचासे से चूक गए. अगर इस को अलग रख दिया जाए, तो इस पिच पर रोहित ने स्पिनरों और पेसरों दोनों के खिलाफ ही उच्च स्तरीय बल्लेबाजी की. बस इसी करीब आगे की गेंद को बैकफुट पर खेलने गए, तो स्विंग ने रोहित के बल्ले की बोलती बंद कर दी. दूसरे दिन बेन स्टोक्स ने भारत को सबसे ज्यादा और बड़ा नुकसान पहुंचाया. स्टोक्स ने विराट और रोहित के विकेट लिए।
बहरहाल, भारत अभी भी पहली पारी में इंग्लैंड से 52 रन पीछे है और अभी बल्लेबाजों की जिम्मेदारी खत्म नहीं हुयी है. दिन के आखिरी सेशन में पंत और वॉशिंगटन सुंदर को और बेहतर बल्लेबाजी करनी होगी. खासकर पंत को, जो 36 रन बनाकर खेल रहे हैं, तो सुंदर 1 रन पर हैं. एंडरसन, लीच और स्टोक्स चाय तक दो-दो विकेट जमा कर चुके हैं।




