IPL 2021 – इंडियन प्रीमियर लीग टेलीकास्ट देखें यहां, जाने पहले मैच से पहले ताजा अपडेट

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2021) के 14वें सीजन का आगाज 9 अप्रैल को होगा। टूर्नामेंट (Tournament) का पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस (MI) और रॉयल चैलेंजर्स बैंग्लोर (RCB) के बीच चेन्नई (Chennai) में खेला जाएगा। बता दें कि लगातार दो बार IPL के खिताब (Title) को अपने नाम कर चुकी मुंबई (Mumbai) की टीम की निगाहें अब हैट्रिक पर होगी।
यह भी पढ़िए – IPL 2021 – चेन्नई सुपरकिंग्स ने खेला प्रैक्टिस मैच, धोनी और रैना की बल्लेबाजी का दिखा जलवा, देखें Video
वहीं विराट कोहली (Virat Kohli) की अगुवाई वाली RCB की टीम भी इस बार पहली बार खिताब जीतने की कोशिश करेगी। हालांकि दोनों टीमें टूर्नामेंट का आगाज पहले मुकाबले को जीतकर करना चाहेंगी। विराट कोहली की अगुवाई वाली टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंग्लोर (RCB) पहली बार खिताब जीतने की राह में होगी। बैंग्लोर की टीम पिछली बार से इस बार ज्यादा दमदार दिख रही है। टीम में ग्लेन मैक्सवेल, काइल जैमीसन जैसे खिलाड़ियों के आने से टीम और मजबूत हो गई है।
यह भी पढ़िए – राजस्थान रॉयल्स ने 3D शो के जरिये लॉन्च की जर्सी, देखिए वीडियो
रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम मुंबई इंडियंस (MI) अब तक हुए IPL के सभी सीजनों में बेहतरीन टीम मानी जा रही है। मुंबई की टीम ने पांच बार टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम कर चुकी है और वह लगातार पिछले दो खिताब अपने नाम किए हैं। मुंबई इंडियंस की नजरें इस बार के खिताब को जीतकर हैट्रिक लगाने पर होगी। IPL 2021 के ऑक्शन से पहले टीम ने अपने अनुभवी खिलाड़ियों पर एकाबर फिर भरोसा दिखाया और ज्यादातर प्लेयरों को रिटेन किया है।




