बलौदाबाजार जिले में आज मिले 619 मरीज, 1 की मौत, कुल मौतों की संख्या पहुची 178, जाने ताजा हालात
बलौदाबाजार-भाटापारा -जिले में मिले कोरोना के 619 नये मरीज़,15 हज़ार को लगा टीका बलौदाबाजार, 8 अप्रैल 21

कुश अग्रवाल बलौदाबाजार – जिले में कोरोना ने और ऊंची छलांग लगाई है। आज 619 पॉजिटिव मरीज़ सामने आये हैं। सबसे ज्यादा 214 मरीज़ अकेले बलौदाबाजार विकासखण्ड से हैं।
Read Also – बड़ी खबर – छत्तीसगढ़ के इस जिले में अब कोरोना का होगा फ्री इलाज, कलेक्टर ने जारी किये निर्देश
इसके बाद 110 मरीज़ भाटापारा विकासखण्ड से,131 मरीज़ पलारी विकासखण्ड से, 99 मरीज़ सिमगा विकासखण्ड से, 49 मरीज़ कसडोल विकासखण्ड से और 16 मरीज़ बिलाईगढ़ विकासखण्ड से शामिल हैं। इन्हें मिलाकर जिले में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 12291 हो गई है। जिनमे से 10149 लोग इलाज के बाद स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। अब 1964 सक्रिय मरीज़ हैं , जिनका कोविड अस्पताल और होम आइसोलेशन में इलाज चल रहा है।

Read Also – CGTOP36 की खबर का बड़ा असर, दिनदहाड़े सुअर काटने वाले 9 गिरफ्तार, गरियाबंद जिले का मामला
वहीं आज एक मौत भी रिकार्ड की गई। कोरोना से मौत की संख्या जिले में अब 178 तक पहुंच गई है। कोरोना के टीकाकरण की कार्रवाई भी लगातार जारी है। जिले में आज 15093 लोगों का टीकाकरण किया गया। कोरोना जांच के लिए 2826 नमूने भी एकत्र किए गए।




