ICC ने जारी की खिलाड़ियों के रैंकिंग की नई सूची, भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा कायम

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट एसोसिएशन ने हाल ही में एकदिवसीय तथा टी20 क्रिकेट में पुरुष खिलाड़ियों की नई सूची जारी की है जिसमें भारतीय खिलाड़ियों ने अपना दबदबा बनाए रखा हुआ है।
जहां तक टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बल्लेबाजों की बात है तो इंग्लैंड के डेविड मलन इस सूची में शीर्ष स्थान पर बने हुए हैं, जिनके पास 888 की रेटिंग मौजूद है। दूसरे स्थान पर एरोन फिंच 830 रेटिंग के साथ बने हुए हैं जबकि पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम 828 पॉइंट के साथ तीसरे क्रम पर बने हुए हैं। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली 762 पॉइंट के साथ पांचवें स्थान पर बने हुए हैं जबकि लोकेश राहुल एक क्रम की बढ़त लेकर छठे स्थान पर पहुंच गए हैं। लोकेश राहुल की रेटिंग 743 है।
एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में गेंदबाजों की बात करें तो इस सूची में भारत की ओर से एकमात्र गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह ने शीर्ष 10 खिलाड़ियों में अपना स्थान बनाए रखा है। हालांकि उन्हें एक पायदान नीचे उतरना पड़ा है और 690 की रेटिंग के साथ वह इस सूची में छठे स्थान पर बने हुए हैं। न्यूजीलैंड के फास्ट बॉलर ट्रेंट बौल्ट इस सूची में 737 एडिटिंग के साथ शीर्ष स्थान पर बने हुए हैं।
अंतर्राष्ट्रीय एकदिवसीय क्रिकेट के ऑलराउंडर की बात करें तो इसमें भारत की ओर से एकमात्र और गुजराती खिलाड़ी रविंद्र जडेजा ने अपना स्थान बनाए रखा है। शीर्ष 10 खिलाड़ियों में 245 रेटिंग के साथ जाडेजा नौवें स्थान पर बने हुए हैं। बांग्लादेश के शाकिब अल हसन 387 की रेटिंग के साथ शीर्ष स्थान पर कायम है। इंग्लैंड के घातक बल्लेबाज क्रिस वोक्स तीसरे जबकि बेन स्टोक्स चौथे स्थान पर बने हुए हैं।



