इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन का 41वां मुकाबला चार बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस और तीन बार की चैंपियन चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच शारजाह में खेला जाएगा। मुंबई की टीम अंक तालिका में 9 मैच में 12 अंक के साथ तीसरे स्थान पर है। वहीं, चेन्नई की टीम 10 मैच में 6 अंक के साथ आठवें स्थान पर है। मैच हारने पर महेंद्र सिंह धोनी की टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर हो जाएगी। दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन की बात करें तो धोनी टूर्नामेंट के आखिरी पड़ाव में युवाओं को मौका दे सकते हैं।
शेन वॉटसन की जगह ऋतुराज गायकवाड़, केदार जाधव की जगह एन जगदीशन और पीयूष चावला की जगह इमरान ताहिर को मौका मिल सकता है। दूसरी ओर, मुंबई की टीम ज्यादा बदलाव नहीं करना चाहेगी। दो मैच पहले रोहित शर्मा ने जेम्स पैटिंसन को वर्कलोड कम करने के लिए आराम दिया था। उनके स्थान पर नाथन कूल्टर नाइल को मौका दिया गया था। अब रोहित पैटिंसन को वापस लाना चाहेंगे।
महेंद्र सिंह धोनी, रवींद्र जडेजा और अंबाती रायडू भी कुछ मैचों को छोड़कर विफल ही रहे हैं. ड्वेन ब्रावो चोट के कारण आईपीएल से बाहर हो गए हैं. उनके स्थान पर धोनी किसे लेकर आते हैं, यह देखना होगा. पिछले मैच में तो धोनी ने उनकी भरपाई के लिए जोश हेजलवुड को खेलाया था. अगर इस मैच में भी हेजलवुड खेलेंगे तो गेंदबाजी को मजबूती मिलेगी और मुंबई इंडियंस के मजबूत बल्लेबाजी क्रम के सामने वह एक अच्छा विकल्प साबित हो सकते हैं।
टीमें (संभावित)
CSK
महेंद्र सिंह. धोनी (कप्तान), केदार जाधव, रवींद्र जडेजा, पीयूष चावला, कर्ण शर्मा, शेन वाटसन, शार्दूल ठाकुर, अंबाती रायडू, मुरली विजय, फाफ डु प्लेसिस, इमरान ताहिर, दीपक चहर, लुंगी एनगिडी, मिशेल सैंटनर, केएम. आसिफ, नारायण जगदीशन, मोनू कुमार, रितुराज गायकवाड़, आर. साई किशोर, जोश हेजलवुड, सैम कुरैन.
MI
रोहित शर्मा (कप्तान), आदित्य तारे (विकेटकीपर), अनमोलप्रीत सिंह, अनुकूल रॉय, क्रिस लिन, धवल कुलकर्णी, दिग्विजय देशमुख, हार्दिक पांड्या, ईशान किशन, जेम्स पैटिनसन, जसप्रीत बुमराह, जयंत यादव, कीरन पोलार्ड, क्रुणाल पांड्या, मिशेल मैक्लेंघन, मोहसिन खान, नाथन कुल्टर नाइल, प्रिंस बलवंत राय, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), राहुल चहर, सौरभ तिवारी, शेरफाने रदरफोर्ड, सूर्यकुमार यादव, ट्रेंट बोल्ट.




