inh24छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल गीदम पहुंचने पर हुआ आत्मीय स्वागत

प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आज गीदम दंतेवाड़ा आगमन पर आत्मीय स्वागत हुआ। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दंतेवाड़ा जिले के दो दिवसीय प्रवास पर पहुंचे।

इस मौके पर राजस्व मंत्री व जिला प्रभारी मंत्री जयसिंह अग्रवाल, बस्तर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष और बीजापुर विधायक विक्रम शाह मण्डवी , हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष और नारायणपुर विधायक चंदन कश्यप, संसदीय सचिव व जगदलपुर विधायक रेखचन्द जैन, विधायक कोंडागाँव श्री मोहन मरकाम,विधायक देवती कर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष दंतेवाड़ा तूलिका कर्मा, नक्सल ओपरेशन प्रमुख एडीजी अशोक जुनेजा,कमिश्नर जी.आर. चुरेन्द्र, आईजी सुंदरराज पी.,कलेक्टर दीपक सोनी, पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव सहित अन्य अधिकारी एवं क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों द्वारा पुष्पगुच्छ एवं मालाओं के साथ मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत किया गया।

Related Articles

Back to top button