छत्तीसगढ़
डायल 112 के आरक्षक की मौत, दिल का दौरा पड़ने से हुई आकस्मिक मृत्यु
राजिम नवापारा में डायल 112 में पदस्थ आरक्षक की हार्ट अटैक से मौत हो गई। मृत आरक्षक थाना गोबरा नवापारा के डायल 112 में तैनात था। आरक्षक की मौत से सहकर्मियों में गमगीन माहौल हो गया।
घटना गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र का है जहां आरक्षक तुलसीराम भोई की डायल 112 में नाइट शिफ्ट में ड्यूटी के दौरान मौत हो गई। मिली सूचना के मुताबिक आरक्षक तुलसीराम को सुबह 5:00 बजे दिल के दौरा पड़ने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।




