छत्तीसगढ़
अगर बिना मास्क पहने गए बैंक तो आएगी अब पुलिस, फनी अंदाज में एसएसपी आरिफ शेख ने ट्वीट कर कहा ये
बैंकों ने भी कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए घोषणा कर दी है कि यदि आप सच भी निकलने आते हैं और मास्क नहीं पहने रहेंगे तो हम पुलिस को बुलाएंगे। बता दें कि पहले मास्क या किसी भी तरह का कपडा बाँध कर बैंक में घुसने की मनाही थी पर कोरोना संक्रमण के चलते बैंकों ने भी यह अभूतपूर्व कदम उठाया है।
इस पर रायपुर एसएसपी आरिफ शेख ने फनी अंदाज में ट्वीट कर कहा कि यह पिछले बैंकों के आंतरिक नियम को बदल देता है जिसमें कहा जाता था कि अगर कोई बैंक में मुखौटा पहन कर आता है तो हम पुलिस बुलाएँगे।




