देश विदेशमध्यप्रदेश
शौच के लिए गई थी युवती, पड़ोसी तीन युवकों ने युवती से किया दुष्कर्म का प्रयास

मध्यप्रदेश के राजगढ़ क्षेत्र में बोड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम हुलखेड़ी निवासी 18 वर्षीय युवती ने पड़ोस में ही रहने वाले तीन भाईयों पर मारपीट, छेड़छाड़ और दुष्कर्म करने के प्रयास का आरोप लगाया है। पुलिस ने बुधवार को आरोपित भाईयों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर आरोपित भाइयों की तलाश शुरु कर दी है।
पुलिस ने बताया कि ग्राम हुलखेड़ी निवासी 18 वर्षीय युवती ने बताया कि बीती रात शौच के लिए घर के पीछे गई थी। तभी पड़ोस में रहने वाला आशीष पुत्र श्यामा बसोड़, उसका भाई सत्या और मन्या ने आकर पकड़ लिया और बुरी नीयत से छेड़खानी की।
युवती द्वारा विरोध करने पर मारपीट करते हुए दुष्कर्म करने का प्रयास किया, चिल्लाने पर आरोपित मौके से भाग गए। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ धारा 323, 354, 376, 511 के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है।




