विशेष

शनि देव की साढ़े साती से घर में आये तमाम मुश्किलो को दूर करने का जाने क्या है उपाय – cgtop36.com


नई दिल्‍ली: ज्‍योतिष (Astrology) में क्रूर ग्रह माने गए शनि देव (Shani Dev) की साढ़े साती इस समय 3 राशियों (Zodiac Sign) पर चल रही है और 2 राशियों पर ढैय्या का असर है. जाहिर है यह समय इन राशियों के लिए बड़े उतार-चढ़ाव वाला रहेगा. यदि इस दौरान शनि देव से संबंधित कुछ उपाय कर लिए जाएं तो शनि की टेढ़ी नजर से काफी राहत पाई जा सकती है. इन उपायों के लिए शनिवार का दिन सबसे अच्‍छा रहता है क्‍योंकि यह शनि देव को समर्पित है. आज शनिवार (Saturday) है और इस दिन ये उपाय करके साढ़े साती, ढैय्या समेत सभी शनि दोषों (Shani Dosh) से राहत पाई जा सकती है. 

शनि देव को प्रसन्न करने के उपाय

– शनिवार को पीपल के पेड़ की पूजा करें और पेड़ के नीचे दीपक जलाएं. 

– 43 दिन तक शनि की मूर्ति पर तेल चढ़ाएं. लेकिन ऐसा हफ्ते में 6 दिन ही करें, रविवार को शनि देव को तेल न चढ़ाएं. 

– शनि देव के प्रकोप से बचने का बहुत अच्‍छा तरीका है हनुमान चालीसा का पाठ करना. हो सके तो न केवल शनिवार को बल्कि रोजाना हनुमान चालीसा पढ़ें. 

– शनिवार को काली तिल, तेल, काली उड़द का दान करें. 

– शनिवार के दिन पूरे विधि-विधान से शनि यंत्र स्थापित करें और रोजाना इसके सामने सरसों के तेल का दीपक जलाएं. इससे शनि की बुरी नजर से बहुत राहत मिलती है. 

– शनि की कृपा पाने के लिए शारीरिक रूप से अशक्‍त, गरीब या जरूरतमंद लोगों को भोजन कराएं.



Related Articles

Back to top button