
पखांजुर के जुनवानी पाकुरकल में बनाये गए सड़क कुछ ही दिनों में उखाड़ने लगी,सरकार अंदुरुनी क्षेत्र की गांव को पक्की सड़क के जरिए मुख्यलय से जोड़ने के उद्देश्य से लाखों करोड़ों खर्च तो कर रही है पर ठेकेदार अपनी जेब भरने के चलते घटिया निर्माण कर सरकार को चुना लगा रहे हैं, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क को हाल ही में बनाया गया पर डामरीकरण में इतना कटौती किया गया की अभी से ही सड़क उखाड़ने लगी है,2 किलोमीटर की ये सड़क ठेकेदार नियमो को दरकिनार करते हुए बरसात में ही डामरीकरण किया गया जबकि 15 जून से डामरीकरण की कार्य मे प्रतिबंध होता है, जब सड़क में डामरीकरण का कार्य चल रहा था तो बारिश भी हुआ पर ठेकेदार ने डामरीकरण करना बंद नही किया ग्रामीण इसका विरोध भी किया पर ठेकेदार ने ग्रामीणों की एक ना सुनी,नतीजा आज साफ दिखाई दे रहा है सड़क उखाड़ने लगी तो उसे लीपापोती भी चालू है, उखड़े हुए सड़क पर सीमेंट से ढक दिया गया है।




