आग लगने एक ही परिवार के 3 बच्चों सहित 6 की मौत, 9 लोग आए चपेट में

फिरोजाबाद में भीषण हादसे की खबर है। खबरों के मुताबिक, एक दुकान और उसके ऊपर बने मकान में मंगलवार देर शाम आग लग गयी, जिसमें 6 लोगों की मौत हो गयी। फिरोजाबाद एसपी आशीष तिवारी ने बताया, “आग ने दुकान के ऊपर बने मकान में एक ही परिवार के 9 लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। इनमें से तीन बच्चों समेत छह लोगों की मौत हो गयी, जबकि तीन लोगों को बचा लिया गया है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार जसराना थाने क्षेत्र में स्थित यह दुकान इलेक्ट्रॉनिक के सामान और फर्नीचर की थी। तिवारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शार्ट सर्किट लग रहा है. आग पर काबू पाने के लिए आगरा, मैनपुरी,एटा और फिरोजाबाद से अग्निशमन की 18 गाड़ियों को लगाया गया था। इसके अतिरिक्त 12 थानों की पुलिस भी बचाव कार्य में लगी थी।
इस हादसे पर सीएमयोगी आदित्यनाथ ने एक बयान में फिरोजाबाद के जसराना में एक दुकान और उसके ऊपर बने घर में आग लगने की घटना में हुई जनहानि पर गहरा दुःख प्रकट किया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगतों की आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
कस्बा पाढ़म में एक घर में आग लगी। प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग के कारण परिवार के 6 लोगों की मृत्यु हो गई है जिसमें 3 बच्चे शामिल हैं: आशीष तिवारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, फिरोजाबाद pic.twitter.com/nmzsaV1Nq6
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 29, 2022
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.




