हुई बेटी पैदा तो फेंक दिया दादी और पिता ने झाड़ियों में, कई दिन बाद पुलिस ने किया खुलासा

पीलीभीत – बेटी के जन्म लेने पर एक युवक ने अपने ही मां के साथ नवजात मासूम बच्ची को झाड़ियों में फेंक दिया। घटना के कई दिन बाद पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा करते हुए युवक और उसकी मां को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
मिली जानकारी के अनुसार बिलसंडा थाना क्षेत्र के रुरिया धुरिया गांव में 18 नवंबर को एक मासूम नवजात बच्ची झाड़ियों में रोते बिलखते मिली थी।पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मासूम बच्ची को इलाज के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया था, जहां से बेहतर उपचार के लिए मासूम को बरेली रेफर कर दिया गया था। इस पूरे मामले में घटना के दिन से ही पुलिस जांच पड़ताल में जुटी थी, जांच के दौरान पुलिस ने गांव के ही रहने वाले निदराम के पुत्र मोनू और उसकी पत्नी रानी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
आरोपी मोनू ने 29 अक्टूबर को जौनपुर जिले की रहने वाली एक लड़की से शादी की थी। शादी के वक्त युवती गर्भ से थी। 18 नवंबर को महिला को प्रसव पीड़ा हुई। इस दौरान महिला की सास रानी ने सफलतापूर्वक प्रसव कराया। जब महिला ने एक बच्ची को जन्म दिया तो साथ में अपने बेटे मोनू के साथ मिलकर बच्ची को झाड़ियों में फेंक दिया और मोनू ने अपनी पत्नी को मृतक नवजात के पैदा होने का दिलासा दिया।
झाड़ियों में मिली मासूम बच्ची पुलिस द्वारा इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाई गई थी जहां से मासूम बच्ची को बेहतर पालन पोषण के लिए बाल संरक्षण गृह बदायूं में भेज दिया गया है, जहां बच्चे का पालन पोषण किया जा रहा है।
पीलीभीत के अपर पुलिस अधीक्षक पवित्र मोहन त्रिपाठी ने बताया है कि झाड़ियों में मिली एक मासूम बच्ची को पुलिस द्वारा उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया था। पुलिस इस घटना की गहनता से जांच कर रही थी। जब पूरे मामले की जांच की गई तो प्रकाश में आया कि बच्ची को उसके ही पिता व दादी द्वारा झाड़ियों में फेंका गया है। घटना का खुलासा करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।
दोनों ने बच्ची को झाड़ियों में फेंक दिया था और महिला को बताया कि बच्ची मृत पैदा हुई थी। इसमें अभियोग पंजीकृत किया गया था। मोनू और उसकी मां को गिरफ़्तार किया गया है। बच्ची को बाल संरक्षण गृह बदायूं में भेजा गया है, कार्रवाई जारी है: डॉ. पवित्र मोहन त्रिपाठी, पीलीभीत ASP (29.11)
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 29, 2022
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.




