इस तारीख से शुरु होगी 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा, जानें यहां
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने यूपी बोर्ड की कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की परीक्षा 2021 के लिए परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची जारी कर दी है। इस बार कोरोना वायरस कोविड-19 के चलते बोर्ड परीक्षाओं के लिए 700 से अधिक नए परीक्षा केंद्रों को बढ़ा दिए गए है। परीक्षा केंद्रों को बढ़ाने के बाद परीक्षा केन्द्रों की कुल संख्या 8531 हो गई है। जबकि पिछली बार यूपी बोर्ड परीक्षाओं के लिए कुल 7784 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।
Read Also – राहुल गांधी के ट्वीट पर पूर्व सीएम रमन का पलटवार, 439 किसानों ने की आत्महत्या और 2575 बेटियों से हुआ दुष्कर्म, कौन जिम्मेदार
बता दें कि वर्ष 2021 के हाईस्कूल ( High School ) और इंटरमीडिएट ( Intermediate ) परीक्षा के लिए कुल 56,03,813 छात्र-छात्राओं रजिस्ट्रेशन करवाया था, जबकि पिछली बार यूपी बोर्ड की परीक्षाओं के लिए कुल 56,10,819 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन करवाया था जो कि इस साल से अधिक है। इस तरह यह साफ़ तौर पर दिखाई देता है कि इस साल गत वर्ष की तुलना में परीक्षार्थियों की संख्या में गिरावट के बावजूद परीक्षा केंद्रों में 729 की बढ़ोत्तरी हुई है।
Read Also – छत्तीसगढ़ – नशे में धुत्त आरक्षक ने मचाया जमकर उत्पात, लम्बे समय से है ड्यूटी से नदारद
आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा की डिटेल्स टाइम टेबल जारी कर दी है. यूपी बोर्ड 10वीं की परीक्षा 24 अप्रैल से शुरू होकर 10 मई तक चलेगी. जबकि इंटरमीडिएट की परीक्षा 24 अप्रैल को शुरू होकर 12 मई को खत्म होगी. परीक्षाएं दो पालियों में आयोजित की जायेंगी. इनमें सुबह 8.00 बजे से 11.15 बजे तक और दोपहर की पाली में दोपहर 2.00 बजे से शाम 5.15 बजे तक आयोजित की जायेंगी.




