अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के निधन को काफी समय बीत गया है, हालांकि अभी तक इस मामले में कुछ खास सामने नहीं आ पाया है. वहीं उनके परिवार के सदस्यों के साथ-साथ बहनें सोशल मीडिया के जरिए सुशांत की तस्वीरों और वीडियोज के जरिए उन्हें याद करती दिखाई देती हैं. वहीं 2020 की दीवाली (Diwali 2020) पर सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति (Shweta Singh Kirti) ने अपने भाई के फैंस के लिए मैसेज शेयर किया है. उन्होंने ‘SSR वाली दीवाली’ टैगलाइन के जरिए सभी से त्योहारों के मौके पर खास अपील की है.
श्वेता सिंह राजपूत ने अपने ट्विटर एकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट में उन्होंने सुशांत की फोटो शेयर की है. फोटो पर लिखा है- ‘SSR के लिए दीवाली पर तैयार रहें… सुशांत, लोगों की जिंदगी में खुशियां लाना पसंद करता था. चलो हम भी इस दीवाली पर कुछ अच्छा काम करते हैं, जैसा कि सुशांत ने किया था. छोटे दुकानदारों/गरीबों और जरूरतमंद लोगों के से दिया और मोमबत्ति खरीदें. उन लोगों को मिठाई बांटने की कोशिश करें जो इसे खरीद नहीं सकते. इंसानियत को जिंदा रखें और जरूरतमंदों की मदद करें’.
फोटो को शेयर करते हुए श्वेता ने लिखा- ‘इस दीवाली…सुशांत वाली. प्यार बाटें और लोगों के दिलों में उम्मीद पैदा करें. इस दीवाली को SSR के तरीके से सेलीब्रेट करें. #Diwali4SSR’.




