इस तारीख तक फ्री में मिलेगी गैस सिलेंडर घर पर, बिल्कुल फ्री जानें कैसे मिलेगा ये ऑफर
31 जनवरी से पहले एलपीजी बुक करने पर फ्री में आपको घर पर गैस सिलेंडर की डिलीवरी मिल सकती है. इस ऑफर के जरिये जितने रुपये आपके गैस सिलेंडर की कीमत होगी, उतने ही रुपये आपको वापस भेज दिए जाएंगे. मोबाइल वॉलेट प्लेटफॉर्म Paytm अपने ग्राहकों को यह ऑफर दे रहा है. इस ऑफर के तहत ग्राहकों को बस एक बार Paytm के जरिए गैस सिलेंडर बुक करना होगा. पेटीएम का यह ऑफर सभी कंपनियों के गैस कनेक्शन पर मिलेगा।
गौरतलब है कि ऑफर का फायदा सिर्फ उन लोगों को दिया जाएगा जो लोग पहली बार Paytm से गैस सिलेंडर की बुकिंग कर रहे हैं. ऑफर का फायदा उठाने के लिए सबसे पहले आपको अपने मोबाइल में Paytm डाउनलोड करना होगा. अगर आप Paytm से अपने LPG गैस सिलेंडर को बुक करते हैं तो आपको भारी कैशबैक मिल सकता है. आपको अपना गैस सिलेंडर Paytm से बुक करना होगा. इसके बाद आपको 700 रुपये तक का कैशबैक मिल सकता है. यह लाभ पहली बार Paytm से गैस सिलेंडर बुकिंग पर ही मिल रहा है।
Paytm का यह ऑफर तभी काम करेगा जब आपकी बुकिंग अमाउंट 500 रुपये या उससे ऊपर होगी. यह ऑफर सिर्फ 31 जनवरी तक के लिए लागू किया गया है. जब आप पेमेंट करेंगे तब आपको एक स्क्रैच कूपन मिलेगा. यह कूपन बुकिंग के 24 घंटे के भीतर आपको मिल जाएगा. इस कूपन को आपको 7 दिनों के अंदर खोलना. इसके बाद आपके अकाउंट में कैशबैक हो जाएगा।
आपको बता दें कि पांच सौ रुपये तक का यह कैशबैक पेटीएम ऐप के माध्यम से पहली बार एलपीजी गैस सिलेंडर बुक करवाने वाले ग्राहक ही पा सकते हैं. ग्राहक Paytm LPG Cylinder Booking Cashback Offer का लाभ 31 जनवरी, 2021 तक ही ले सकते हैं।



