inh24बिजनेस

रिलायंस ने कर्मचारियों की सैलरी कटौती को किया खत्म मिलेगा बोनस

रिलायंस इंडस्ट्रीज के कर्मचारियों को दिवाली से पहले बड़ा गिफ्ट मिलने जा रहा है. कंपनी ने कर्मचारियों की सैलरी को फिर से कोरोना-पूर्व वाले दौर में वापस लाने का निर्णय लिया है. यानी उनकी सैलरी कटौती को खत्म किया जाएगा. यही नहीं कर्मचारियों को दिवाली का बोनस भी दिया जाएगा. रिलायंस इंडस्ट्रीज ने कर्मचारियों की सैलरी कोविड-19 के पूर्व वाले दौर में बहाल करने का निर्णय लिया है. इसके अलावा रिलायंस प्रबंधन ने परफॉर्मेंस बोनस भी देने का निर्णय लिया है. इस तरह दिवाली से पहले रिलांयस के कर्मचारियों को काफी मोटी रकम मिलने की उम्मीद है.

इसके अलावा रिलायंस अपने एक लाख से ज्यादा कर्मचारियों को अगले साल के वैरिएबल पे का 30 फीसदी हिस्सा एडवांस भी देने की पे​शकश करेगी. यानी अगर कोई कर्मचारी चाहे तो उसे अगले साल के वैरिएबल पे का 30 फीसदी एडवांस मिल जाएगा कोरोना के दौर में भी काफी मेहनत से और अतिरिक्त घंटों में काम कर रहे कर्मचारियों की भलाई के लिए रिलायंस ने यह निर्णय लिया है. हालांकि गौर करने की बात यह है कि 15 लाख सालाना से ज्यादा वेतन वालों की सैलरी में ही कटौती हुई थी.

अप्रैल में कटी थी सैलरी गौरतलब है कि कोरोना संकट के बीच इस साल अप्रैल में रिलायंस ने अपने हायड्रो कार्बन डिविजन के कर्मचारियों के वेतन में 10 से 50 फीसदी की कटौती कर दी थी. इसके अलावा सालाना कैश बोनस और परफॉर्मेंस आधारित इनसेंटिव को भी देना टाल दिया गया था. देशभर में लॉकडाउन की वजह से रिलायंस के हायड्रोकार्बन यानी रिफाइनरी और पेट्रोकेमिकल कारोबार को काफी नुकसान पहुंचा था

Related Articles

Back to top button