लाइफस्टाइल

रक्षाबंधन पर कोरोना संकट में ऐसे घर पर बनाइये गुलाब जामुन, खिल उठेंगे भाइयों के चेहरे

कोरोना संक्रमण काल में बाहर की चीजें मिलनी बंद है और लोग खुद से भी चीजों के सेवन से बच रहें है ऐसे समय में रक्षाबंधन का त्यौहार आया है तो हम आपके लिए लेकर आये हैं यहां गुलाब जामुन की स्वादिष्ट रेसिपी जिसे बनाकर आप भी बचे रहेंगे बाहर की चीजे खाने से और भाइयों के चेहरे पर भी मुस्कान आयेगी। जानिए –

सामग्री-

मिल्क पाउडर 1 पैकेट 180 ग्राम

दूध 100 ग्राम

इलायची पिसा हुआ आधा छोटा चम्मच

पिस्ता, बादाम, गार्निस के लिए

किशमिस भरने के लिए

चाशनी के लिए सामग्री

चीनी 1 छोटी कटोरी

पानी 2 छोटी कटोरी

चाशनी बनाने की विधि –

चाशनी बनाने के लिए कढ़ाई में एक छोटी कटोरी चीनी और 2 छोटी कटोरी पानी डालकर तब तक पकायें की चाशनी चिपचिप करने लगे तो इसमें इलायची डालकर गैस बंद कर दें।

गुलाब जामुन बनाने की विधि- मिल्क पाउडर में दूध और इलायची मिलाकर मलेंगे। फिर इसे चिकना होने तक मलते रहंगे, जब यह अच्छे से चिकना हो जाये तो गुलाब जामुन के आकार का बना ले। उसमें एक-एक किशमिस भी भरते जाएगें। अब एक कड़ाही में रिफ़ाइन्ड तेल को गर्म करेंगे फिर बने हुए गुलाब जामुन को गोल्डेन ब्राउन होने तक तल लेंगे। यह ध्यान रखे गैस धीमी आंच पर ही रहे। गुलाब जामुन छानते ही चाशनी में डालते जायें कुछ देर तक गुलाब जामुन को चाशनी में ही डूबा रहने देंगे।

गार्निस के लिए पिस्ता, बादाम को पतला-पतला काटकर रख लेंगे। एक प्लेट में गुलाब जामुन को निकालकर इसके ऊपर कटे हुये पिस्ता, बादाम से गार्निस कर देंगे।

Related Articles

Back to top button