inh24देश विदेश

बड़ी खबर – स्टडी में हुआ खुलासा, पांच साल से छोटे बच्चों में 10 से 100 गुना अधिक होता है कोरोना वायरस

कोरोना वायरस का संक्रमण देश और दुनिया में तेजी से बढ़ता जा रहा है।इस संबंध में बहुत ज्यादा जानकारी स्पष्ट नहीं थी। लेकिन गुरुवार को आई एक स्टडी रिपोर्ट में दावा किया गया है कि व्यस्कों की तुलना में बच्चे अधिक संक्रमण फैला सकते हैं, खासकर पांच साल से छोटे बच्चे, जिनमें वायरस के 100 गुना अधिक होने की संभावना रहती है। JAMA पीडियाट्रिक्स ने गुरुवार को एक स्टडी रिपोर्ट में यह बात कही है।

READ ALSO,,Breaking News – कोरोना वायरस से पालतू कुत्ते की मौत

यह रिपोर्ट ऐसे समय में आई है जब अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का प्रशासन स्कूल और डेकेयर खोलने पर जोर दे रहा है। शोधकर्ताओं ने 23 मार्च से 27 अप्रैल के बीच शिकागो में 145 मरीजों के नोजल स्वैब के जरिए रिसर्च किया, जिनमें एक सप्ताह से लक्षण थे। मरीजों के समूह को तीन हिस्सों में बांटा गया था। 46 बच्चे 5 साल से कम उम्र के थे, 51 बच्चों की उम्र 5 से 17 साल के बीच थी और 48 व्यस्क 18 से 65 साल की उम्र के थे।

READ ALSO,,छत्तीसगढ़ – अस्पताल परिसर में बने कुएं से निकला 6 माह पुराना नरकंकाल, इलाके में दहशत

एन एंड रोबर्ट एच लूरी चिल्ड्रेन हॉस्पिटल के डॉक्टर टेलर हील्ड सर्जेंट की अगुआई में टीम ने पाया कि छोटे बच्चों के ऊपरी श्वांस नली में SARS-CoV-2 वायरस 10 से 100 गुना तक अधिक थे।” टीम ने रिपोर्ट में यह भी कहा है कि लैंप स्टडी से पाया गया कि जैनेटिक मैटिरियल जितनी अधिक होती है, संक्रमण उतना अधिक फैलता है।

READ ALSO,,रायपुर – फूंडहर में मिला गार्ड का शव, इलाके में दहशत, हत्या की जांच में जुटी पुलिस

यह पहले भी कहा गया है कि अधिक वायरल लोड वाले बच्चे बीमारी अधिक फैला सकते हैं। लेखकों ने लिखा, ”छोटे बच्चे आम आबादी में SARS-CoV-2 के अहम वाहक हैं।” यह रिपोर्ट हेल्थ अथॉरिटीज की उन मान्यताओं की विपरीत है कि बच्चे इस वायरस से गंभीर रूप से कम बीमार पड़ते हैं और दूसरों को अधिक संक्रमित नहीं करते हैं। हालांकि अभी इस पर पर्याप्त शोध नहीं हुआ है।

READ ALSO,,छत्तीसगढ़ ब्रेकिंग – ड्यूटी पर तैनात जवान के साथ शराबियों ने गाली – गलौज कर चाकू से किया वार

साउथ कोरिया में हाल ही में एक रिसर्च में पाया गया कि 10 से 19 साल के बच्चों ने घर में व्यस्कों की तरह ही संक्रमण फैलाया, लेकिन 9 साल से कम उम्र के बच्चों ने कम संक्रमण फैलाया है।

Related Articles

Back to top button